Breaking News

IIT BHU की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, 60 दिन बाद पकड़े गए तीनों आरोपी, निर्वस्त्र कर बनाया था वीडियो*

*IIT BHU की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, 60 दिन बाद पकड़े गए तीनों आरोपी, निर्वस्त्र कर बनाया था वीडियो*

दिल्ली से वेदप्रकाश रस्तोगी के साथ भोपाल से राधावल्लभ शारदा के द्वारा संपादित रपट
आईआईटी छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला।
तीन आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 1 नवंबर की रात करीब 1:30 बजे आईआईटी बीएचयू की छात्रा के साथ हुए सामुहिक दुष्कर्म मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों के नाम बृज एनक्लेव कालोनी सुंदरपुर के कुणाल पांडेय, जिवधीपुर बजरडीहा के अभिषेक चौहान व सक्षम पटेल है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। इन आरोपियों के साथ वारदात के दौरान इस्तेमाल की गई बुलेट बाइक भी बरामद की गई है। छात्रा रात डेढ़ बजे अपने दोस्त के साथ काम से हॉस्टल से बाहर निकली थी। इस दौरान कर्मन वीर बाबा मंदिर के पास दोनों को बुलेट पर सवार तीन युवक मिले। तीनों ने छात्रा को उसके दोस्त से जबरन अलग कर दिया। उसके बाद छात्रा को 10-15 मिनट छात्रा को जबरन अपने कब्जे में रखा। इस दौरान उसके साथ गलत हरकत कर कपड़े उतरवाकर वीडियो भी बना लिया।

पहले लगाई गई थी ये धारा
वारदात के 8वें दिन पुलिस पर दबाव बना तो पीड़िता का बयान लेकर आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म की धारा को जोड़ दिया गया। पहले की एफआईआर में केवल गन पॉइंट पर कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाने का आरोप था। इसमें धारा 354(बी) कपड़े उतरवाना व 509 की धारा धमकी देने वाली धारा आरोपियों पर लगाई गई थी।

About Mahadand News

Check Also

*-PM श्री मोदी जी के नेतृत्व में बदली देश की स्वास्थ्य व्यवस्था, प्रिवेंटिव क्योर पर फोकस* *-मेडिकल शिक्षा, जनकल्याण और विकास में मध्यप्रदेश बना देश का नेतृत्वकर्ता* -जगत प्रकाश नड्डा *

*-PM श्री मोदी जी के नेतृत्व में बदली देश की स्वास्थ्य व्यवस्था, प्रिवेंटिव क्योर पर …