*journalist चिकित्सा संबंधी व्यय आधा करने का निवेदन।*request to all Hospital
प्रतिष्ठा में,
मेनेजिंग डायरेक्टर
बंसल चिकित्सालय
भोपाल,
अन्य सभी चिकित्सालय के लिए।
विषय – मार्मिक निवेदन स्वीकार करने हेतु।
महोदय आप सभी भलीभांति मीडिया में कार्यरत पत्रकारों एवं गैर पत्रकारों की आर्थिक स्थिति से भली भांति परिचित हैं। इस महंगाई के दोर में उसे घर की जरूरत, बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य का भारी बोझ उठाना पड़ रहा है।
मीडिया संस्थानों द्वारा दिया जाने वाला वेतन इन सब कामों की पूर्ति में ही कम पड़ता है।
राज्य सरकार के जनसंपर्क विभाग द्वारा पत्रकारों का वीमा कराया जाता है जिसमें सरकार द्वारा विभिन्न श्रेणियों के अनुसार वीमा राशि सरकारी स्तर से दी जाती है परंतु बह राशि कई बार कम पड़ जाती है।
2025 में मेरी पत्नी की बीमारी पर 4 लाख रुपए कम पड़ गये मित्रों की मदद से इलाज करा पाया।
मेरा आप सभी से निवेदन है कि जब पत्रकार अथवा उसके परिवार के सदस्यों का आपके चिकित्सालय में भर्ती कराया जाता है तो सबसे पहले डॉक्टर की फीस, विभिन्न जांच और आई सी यू और प्राइवेट रुम की राशि आम नागरिक से ली जाने वाली से आधी करने का अनुरोध है। इसी के साथ वार्ड में भर्ती के समय डाक्टर की विजिट और अन्य सामग्री अनावश्यक रूप से अधिक ली जाती है उसे आवश्यकता से अधिक नहीं लेनी चाहिए, मैं व्यक्तिगत रूप से भुगत चुका हूं।
आपके द्वारा यदि यह काम किया जाता है तो मैं व्यक्तिगत रूप से आपका आभारी रहूंगा।
आपके द्वारा उपरोक्तानुसार सुविधा दी जाती है तो पत्रकारों को बड़ी राहत मिलेगी।
भवदीय
राधावल्लभ शारदा
सदस्य
मध्यप्रदेश श्रम सलाहकार परिषद राज्य सरकार श्रम विभाग
अध्यक्ष
असेंबली आफ एमपी जर्नलिस्ट्स मुख्यालय भोपाल,
9425609484
7 अगस्त 2026
mahadandnews.com mahadandnews | www.mahadandnews.com