Breaking News

*भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं दतिया से पार्टी प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी ने दतिया में कार्यकर्ता बैठक को किया संबोधित* ———-

भोपाल से राधावल्लभ शारदा के साथ दीप्ति की रपट

*भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं दतिया से पार्टी प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी ने दतिया में कार्यकर्ता बैठक को किया संबोधित*
——————————————————
*- प्रधानमंत्री भारतमाला और सागरमाला बना रहे हैं, आप पार्टी प्रत्याशी को विजय की माला पहनाएं*
*- विकसित भारत के साथ विकसित दतिया बनाने श्री आशुतोष तिवारी को विजयी बनाएं*
*- भाजपा कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशी बनकर हर बूथ को ऐतिहासिक मतों से जीतने में जुट जाएं*
*- दतिया की जनता ने ठाना है, दतिया के सर्वांगीण विकास के लिए कमल का फूल खिलाना है*
*- डॉ. महेन्द्र सिंह*
*- भाजपा का कार्यकर्ता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है*
*- भाजपा में कमल का फूल ही वास्तविक उम्मीदवार होता है, कार्यकर्ता चुनाव लड़ते हैं*
*- श्री जगदीश देवड़ा*
*- कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से भाजपा ऐतिहासिक विजय दर्ज करेगी*
*- श्री आशुतोष तिवारी*
दतिया/भोपाल, 12/07/2026। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, मध्यप्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा एवं दतिया से पार्टी प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी ने दतिया उपचुनाव को लेकर कार्यकर्ता बैठक को संबोधित किया। भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी भारतमाला और सागरमाला बना रहे हैं। आप सभी पार्टी प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाकर विजय की माला पहनाएं। मोदी जी भारत को विकसित भारत बना रहे हैं। विकसित भारत के साथ विकसित दतिया बनाने के लिए कमल के फूल को विजयी बनाएं। दतिया की जनता ने ठान लिया है कि दतिया के सर्वांगीण विकास के लिए कमल के फूल को जिताना है। आप सभी पार्टी कार्यकर्ता भाजपा का प्रत्याशी बनकर हर गली-मोहल्ले में जाएं और अपने बूथ को ऐतिहासिक मतों से जीतने में जुट जाएं। उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता ही हमारे संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। भाजपा में कोई व्यक्ति प्रत्याशी नहीं होता, कमल का फूल ही वास्तविक उम्मीदवार होता है। भाजपा में प्रत्याशी के साथ देवतुल्य सभी कार्यकर्ता चुनाव लड़ते हैं। प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी ने कहा कि दतिया में भाजपा का परचम फहराने के लिए आप सभी कार्यकर्ता जुट जाएं। कार्यकर्ता बैठक को मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री एंदल सिंह कंषाना, पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री राहुल कोठारी, सांसद श्रीमती संध्या राय, दतिया जिला अध्यक्ष श्री रघुवीर शरण कुशवाह ने भी सम्बोधित किया।
*दतिया उपचुनाव में भाजपा के ऐतिहासिक विजय की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की – डॉ. महेन्द्र सिंह*
भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि दतिया उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय की जिम्मेदारी आप सभी पार्टी कार्यकर्ताओं की है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के 58 करोड़ गरीबों का बैंक में खाता खुलवाया, खाता खुलवाते समय विपक्षी पार्टी के नेता सवाल उठा रहे थे। आज उन्हीं बैंक खातों में डीबीटी योजना के तहत लाभार्थी योजनाओं की राशि आ रही है। 17 करोड़ लोगों के घरों तक कनेक्शन पहुंचाए हैं। देश के करोड़ों लोगों को पांच लाख रूपए तक का निःशुल्क इलाज की गारंटी मिल रही है। अब चाहे आप दतिया में इलाज कराओ, भोपाल, दिल्ली और मुंबई में, सभी स्थानों पर पांच लाख तक का मुफ्त इलाज हर गरीब का हो रहा है। भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और परिश्रम से भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना है। उन्होंने कहा कि एक पार्टी ऐसी है, जिसका नाम मैं नहीं लेना चाहता, क्योंकि नाम लेने से पाप लगता है। ऐसा मैं इसलिए कह रहा हूं, क्योंकि उस पार्टी के नेता कहते हैं कि वह वंदेमातरम् नहीं गाऊंगा, भारत माता का जयकारा नहीं लगाऊंगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में अब दुनिया में वंदेमातरम् गाया जा रहा है। देश के आजाद होने के बाद अंग्रेजों ने कहा था कि इंग्लैंड में भारत माता की जय और वंदेमातरम् का गायन नहीं होगा, लेकिन यह हमारे प्रधानमंत्री जी की वैश्विक नेता की छवि है कि जब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी इंग्लैंड गए तो वहां वंदेमातरम् का गायन भी हुआ और भारत माता का जयकारा भी लगाया गया। उन्होंने कहा कि कल सोमवार 13 जुलाई को पार्टी प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी अपना नामांकन जमा करेंगे। दोपहर एक बजे दतिया में नामांकन सभा होगी, जिसे आप सभी कार्यकर्ता ऐतिहासिक बनाने का कार्य करें। नामांकन सभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल भी शामिल रहेंगे।
*प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में नया भारत ईंट का जवाब पत्थर से देता है*
भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत चतुर्दिक विकास कर रहा है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में नया भारत अब ईंट का जवाब पत्थर से देना जानता है। भारत अब गोली का जवाब गोले से देना जानता है। विजनरी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन चुका है। भारत वर्ष 2029 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनने जा रहा है और वर्ष 2047 तक भारत विश्व की नंबर एक अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा। यह सभी कार्य प्रधानमंत्री जी की दूरदृष्टि और अथक मेहनत से होने जा रहा है। प्रधानमंत्री जी विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। प्रधानमंत्री जी दुनिया के 34-35 देशों के सर्वोच्च सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। स्वामी विवेकानंद का नाम भी नरेन्द्र है और प्रधानमंत्री जी का नाम भी नरेन्द्र है। स्वामी विवेकानंद ने अपने ज्ञान से भारत का नाम सारी दुनिया में आलोकित किया था। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी भी अपने कार्यों से भारत का मान-सम्मान और कीर्ति पूरी दुनिया में बढ़ा रहे हैं।
*भाजपा का कार्यकर्ता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत – श्री जगदीश देवड़ा*
मध्यप्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में चुनाव कोई व्यक्ति नहीं, बल्कि पार्टी, उसकी विचारधारा और कार्यकर्ता लड़ते हैं। भाजपा का चुनाव चिह्न कमल का फूल ही वास्तविक उम्मीदवार होता है और कार्यकर्ताओं की मेहनत ही पार्टी की विजय का आधार बनती है। भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। यह उपलब्धि लाखों कार्यकर्ताओं के त्याग, समर्पण और वर्षों के अथक परिश्रम का परिणाम है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे महापुरुषों के विचारों और कार्यकर्ताओं के बलिदान ने संगठन को इस मुकाम तक पहुंचाया है। भाजपा में कोई कार्यकर्ता छोटा या बड़ा नहीं होता। प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन का समान रूप से महत्वपूर्ण अंग है। भारतीय जनता पार्टी ही वह दल है, जहां एक सामान्य कार्यकर्ता भी संगठन के विश्वास के बल पर बड़ी से बड़ी जिम्मेदारी निभा सकता है।
*मुझे उप मुख्यमंत्री बनाना कार्यकर्ता आधारित कार्य संस्कृति का प्रमाण है*
उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि मुझे पार्टी ने एक साधारण कार्यकर्ता से उपमुख्यमंत्री बनने का अवसर दिया, जो भाजपा की कार्यकर्ता-आधारित कार्य संस्कृति का प्रमाण है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने गरीब कल्याण, विकास, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क निर्माण सहित हर क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किया हैं। इन उपलब्धियों को लेकर कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर जनता से संवाद करना है। उन्होंने कहा कि दतिया उपचुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए मतदाताओं से संपर्क करें और भाजपा प्रत्याशी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार चुनाव नहीं जीतता, बल्कि कार्यकर्ताओं का परिश्रम और जनता का विश्वास जीत सुनिश्चित करता है।
*कार्यकर्ताओं का स्नेह और समर्पण ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत – श्री आशुतोष तिवारी*
भाजपा के दतिया उपचुनाव के प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी ने कहा दतिया का भाजपा परिवार हमेशा एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का कार्य करता आया है। वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा के स्नेह, मार्गदर्शन और विश्वास ने उन्हें भावुक क्षणों में भी आत्मबल दिया। पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता उनके परिवार का हिस्सा हैं और सभी ने हमेशा आत्मीयता एवं अपनत्व का व्यवहार किया है। जीवनभर वे कार्यकर्ताओं के इस स्नेह और सम्मान के प्रति कृतज्ञ रहेंगे तथा हमेशा विनम्रता के साथ संगठन और कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पित रहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाएं तथा मतदाताओं के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से रखें। कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और जनता के आशीर्वाद से दतिया विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक विजय दर्ज करेगी।
इस दौरान पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल, विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल, निवाड़ी जिला अध्यक्ष श्री राजेश पटैरिया, ग्वालियर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री प्रेम सिंह राजपूत, शिवपुरी जिला अध्यक्ष श्री जसमंत जाटव, दतिया के जिला प्रभारी श्री गजेंद्र सिकरवार, मप्र कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष श्री केशव सिंह बधेल, पूर्व निगम अध्यक्ष श्री शैतान सिंह पाल, पूर्व विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री घनश्याम पिरोनिया मंचासिन रहे।

About Deepti kour

Check Also

रबी उपार्जन में शॉर्टेज प्रकरणों का 4 दिवस में निराकरण करें – कलेक्टर

रबी उपार्जन में शॉर्टेज प्रकरणों का 4 दिवस में निराकरण करें – कलेक्टर मंडला से …