Breaking News

मुख्यमंत्री मोहन यादव से पुलिस की शिकायत –  मध्यप्रदेश सरकार के गृह विभाग के 2010 के आदेश का उल्लघंन किया पुलिस ने – शारदा

मुख्यमंत्री मोहन यादव से पुलिस की शिकायत –  मध्यप्रदेश सरकार के गृह विभाग के 2010 के आदेश का उल्लघंन किया पुलिस ने – शारदा

प्रति*
*पुलिस अधीक्षक महोदय*
*सतना*
*(मध्यप्रदेश)*
*विषय: पुलिस प्रताड़ना से संरक्षण हेतु विनम्र आग्रह विषयक*
*आदरणीय,श्रीमान उपरोक्त विषय में निम्नानुसार आवेदन है*
*-आवेदिका श्रीमती कल्पना त्रिपाठी पत्नी पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी, आयु 40 वर्ष, रहवासी वार्ड क्रमांक 11, नगर परिषद कोटर (थाना कोटर) जिला सतना (मध्यप्रदेश) की निवासी है, जो अपने पति सहित तीन बेटियों और एक बेटे को दी जा रही मानसिक प्रताड़ना से संरक्षण हेतु आपसे यह निवेदन कर रही है*
.
– *आवेदिका और उसके पति को सतना के पूर्व महापौर पुष्कर सिंह तोमर ने मनगढंत फर्जी आरोप के आधार पर जिले के कोलगंवा थाने में सांठगांठ कर FIR दर्ज करा दी हैं (दिनांक 12 जून, 2026) इसके साथ ही पुष्कर सिंह के इशारे पर थाना कोलगवां मे ही उसकी घरेलू सहायिका ने भी मेरे पति के विरुद्ध अभद्र व्यवहार,गाली-गलौज की झूठी मनगढ़ंत शिकायत दर्ज कराई है*.
– *आवेदिका और इसके पति के खिलाफ इस बारे में अपराध क्रमांक 824/2026 दर्ज किया गया है. उस पर 296 (ए) 79, 308-(3 )(बीएनएस) के तहत प्रकरण दर्ज है*.
*-यह सभी धाराएं जमानती हैं*
– *आवेदिका के विरूद्ध अपराध दर्ज हुए लगभग 4 माह का समय बीत चुका हैं, लेकिन पुलिस द्वारा आज तक मामले का चालान माननीय अदालत में प्रस्तुत नहीं किया गया है. आवेदिका द्वारा इस बारे में समय-समय पर कोलगवां थाने में प्रभारी से निवेदन किया गया, लेकिन इस दिशा में कोई भी कार्यवाही नहीं की गयी है*.
–
– *इससे ठीक विपरीत कोलगवां थाना प्रभारी आवेदिका के विरूद्ध कार्यवाही के लिए अनावश्यक दबाव भी बना रहे हैं. आवेदिका सतना जिले में एकीकृत बाल विकास परियोजना रामपुर 2 कोटर मे कोटर सेक्टर, आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 11 में कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत है.*
– *हाल ही में थाना प्रभारी ने आंगनवाड़ी के परियोजना संचालक को कार्यालयीन पत्र लिखकर यह असत्य कथन किया है कि आवेदिका फरार है*. *इसके साथ ही थाना प्रभारी ने परियोजना संचालक से आवेदिका के खिलाफ विभागीय कार्यवाही करने के लिए भी कहा है*.
–
– *थाना प्रभारी ने इसके साथ ही सतना जिले की कोटर तहसील के तहसीलदार को भी विभागीय पत्र लिखकर आवेदिका की चल-अचल संपत्ति की जानकारी मांगी गई है. यह भी आवेदिका पर मानसिक दबाव बनाने का एक हथकंडा प्रतीत होता है*
– .
– *आवेदिका ने प्रकरण दर्ज होने के बाद से ही इस मामले में पुलिस की जांच में पूरा सहयोग प्रदान किया है और भविष्य में भी वह कानून-व्यवस्था के लिए अपने सहयोग को प्रदान रखने हेतु कटिबद्ध है*.
– *आवेदिका प्रकरण दर्ज होने के पहले से अब तक नियमित रूप से आंगनवाड़ी में उपस्थिति दर्ज करा रही है. ऐसे में उसे फरार कहा जाना किसी बड़े षड़यंत्र का हिस्सा प्रतीत होता है*.
– *आवेदिका के विरुद्ध फर्जी शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज किया गया है और वह न्यायालय में अपने निर्दोष होने को साबित करने में सक्षम है. किंतु पुलिस द्वारा मामले का चालान पेश न किए जाने के चलते माननीय न्यायालय की प्रक्रिया आरंभ नहीं हो पा रही है.*
– *अतः श्रीमान से निवेदन है कि थाना कोलगवां को मामले का चालान शीघ्र ही पेश करने के लिए आदेशित करें। साथ ही परियोजना संचालक को दी गई असत्य जानकारी का खंडन करने के लिये भी संबंधित थाना प्रभारी को आदेशित कर मुझे अनुग्रहित करें।*
=============
*भवदीय*
*(श्रीमती कल्पना त्रिपाठी)*
*पति- श्री पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी)*
*पता- ग्राम पोस्ट कोटर*
*वार्ड क्रमांक 11*
*थाना कोटर*
*जिला सतना***(*मध्यप्रदेश*)*

*मोबाइल नंबर*
*(7898274403)*

*संलग्न*
*थाना प्रभारी कोलगवां का कार्यालयीन पत्र*
*प्रतिलिपि*
*(1)माननीय डॉ. मोहन यादव*
*मुख्यमंत्री महोदय, मप्र शासन*
*(2)-माननीय पुलिस महानिर्देशक(डी जी पी) महोदय मध्यप्रदेश*

*(3)-माननीय पुलिस महानिरीक्षक (आई जी) महोदय*
*रीवा जोन (रीवा)*
प्रकरण की जांच आवश्यक है।
पत्रकार यदि दोषी पाए तो कार्यवाही और नहीं तो फिर जिन लोगों के नाम है उन पर कार्रवाई जरुरी है।
गृह विभाग के 2010 के आदेश का भी उल्लंघन किया गया है पुलिस के द्वारा।
राधावल्लभ शारदा
प्रांतीय अध्यक्ष
असेंबली आफ एमपी जर्नलिस्ट्स मुख्यालय भोपाल,
सदस्य – मध्यप्रदेश श्रम सलाहकार परिषद राज्य सरकार श्रम विभाग
1 अक्टूबर 2026

About Mahadand News

Check Also

पत्रकार लोकतंत्र का ‘चौथा स्तंभ’ नहीं है परंतु सरकार और आम जनता के लिए सेतू है*इस सेतु को बरकरार रखने के लिए जनसंपर्क विभाग एवं श्रम विभाग की भूमिका अहम है*

*पत्रकार लोकतंत्र का ‘चौथा स्तंभ’ नहीं है परंतु सरकार और आम जनता के लिए सेतू …