आइए, सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा कार्यों में अपना योगदान दें – अग्रवाल
भोपाल से राधावल्लभ शारदा द्वारा संपादित रपट
• न स्वागत की भीड़ न सड़क जाम —ग्वालियर आने से पहले आशीष ऊषा अग्रवाल की अपील
• राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार ग्वालियर आगमन से पहले उन्होंने कार्यकर्ताओं से न होर्डिंग, न बैनर और न औपचारिक स्वागत करने का आग्रह किया है। स्वागत के बजाय उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा गतिविधियों में भाग लेने की अपील की है।
• 27 सितंबर को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल अपने पूर्व निर्धारित समय पर निज कार्यालय में कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और आत्मीयजनों से भेंट के लिए उपस्थित रहेंगे ।
आशीष ऊषा अग्रवाल ने सभी आत्मीय जनों एवं सहयोगियों मिले सहयोग और अपने पन पर सभी को सादर नमस्कार किया और आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने अपने निज गृहनगर आने से पूर्व उन्होंने कहा कि
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी का दायित्व मिलने के बाद मिल रहे आपके स्नेह, शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार। उन्होंने कहा कि दिखावे से दूर रहकर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा-संकल्प और आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन से प्रेरणा लेते हुए, इस दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प है।
कुछ समय पूर्व राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी के रूप में ग्वालियर आने पर मिले आपके आत्मीय स्नेह और आशीर्वाद की स्मृतियाँ आज भी मन में हैं।
आप सभी से सादर एवं विनम्र आग्रह है कि कृपया किसी औपचारिक स्वागत कार्यक्रम, होर्डिंग या बैनर की व्यवस्था न करें। आपका स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान है।
हर बार की तरह, इस रविवार, 27 सितंबर को निर्धारित समय पर ग्वालियर कार्यालय में आप सभी से मिलने के लिए उपस्थित रहूँगा।।
mahadandnews.com mahadandnews | www.mahadandnews.com