Breaking News

भाजपा का वरिष्ठ नेतृत्व 13 जुलाई को दतिया से पार्टी प्रत्याशी का नामांकन दाखिल करायेंगे*

*भाजपा का वरिष्ठ नेतृत्व 13 जुलाई को दतिया से पार्टी प्रत्याशी का नामांकन दाखिल करायेंगे*
——————————————————
*- मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी एवं वरिष्ठ नेतृत्व जनसभा को करेंगे संबोधित*

भोपाल से राधावल्लभ शारदा के साथ दीप्ति कौर की रपट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल, मध्यप्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा एवं वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व सोमवार 13 जुलाई को प्रातः 11 बजे दतिया कलेक्ट्रेट पहुंचकर दतिया उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी अपना नामांकन दाखिल कराएंगे। तत्पश्चात दोपहर एक बजे किला चौक पर विशाल आमसभा आयोजित होगी।
जनसभा को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल, पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल, मध्यप्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा सहित वरिष्ठ नेता आमसभा को संबोधित करेंगे।

About Deepti kour

Check Also

*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने रविवार को इंदौर स्थित बीएसएफ परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कर संबोधित किया।* ———–

भोपाल से राधावल्लभ शारदा के साथ दीप्ति कौर की रपट *मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा …