Breaking News

छै बातें – पानी, बिजली, सड़कें और आवास के साथ मुफ्त इलाज और बेहतर शिक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी- ऊर्जा मंत्री तोमर 

छै बातें – पानी, बिजली, सड़कें और आवास के साथ मुफ्त इलाज और बेहतर शिक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी- ऊर्जा मंत्री तोमर

ग्वालियर-से रामलखन जादोन की रपट

जन-जन का कल्याण ही केन्द्र और राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य और प्राथमिक जिम्मेदारी है कि सरकार समाज के हर वर्ग, विशेषकर गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है। यह बात ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शनिवार को अपने 38, रेसकोर्स रोड स्थित सरकारी कार्यालय पर जनसुनवाई करते हुए कही। इस अवसर पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम प्रशासन, विद्युत वितरण कंपनी, महिला बाल विकास विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जन सुनवाई में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे हर आवेदक से एक-एक कर बात कर उनकी समस्या सुनकर यथोचित समाधान किया।
उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी के साथ ही केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी की सोच हर जरुरतमंद को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की है। इसी सोच को धरातल पर उतारने के लिए सरकार निरंतर कटिबद्ध है। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में ग्वालियर निरंतर प्रगति कर रहा है। सभी नागरिकों को सस्ती व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं और मुफ्त इलाज और बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान की जा रही है। रोजगार के अवसर पैदा कर सरकार युवाओं के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। यही नहीं सरकार द्वारा पेंशन योजनाओं के जरिए समाज के कमजोर वर्गों को वित्तीय सहायता भी प्रदान की जा रही है।
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि साफ पानी, बिजली, पक्की सड़कें और आवास जैसी बुनियादी जरूरतें हर घर तक पहुंचाना सुनिश्चित किया गया है। सरकार का प्रयास कानून व्यवस्था बनाए रखकर यह सुनिश्चित करना कि विकास का लाभ किसी एक वर्ग को नहीं, बल्कि समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।

About Mahadand News

Check Also

*सरकार विद्यार्थियों के हितों एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री  शुक्ल*

  *सरकार विद्यार्थियों के हितों एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: उप …