Breaking News

मंडला डबल मनी मामले में बड़ी कार्रवाई

लोकेशन-मंडला
मंडला से दीप्ति कौर की रपट

स्लग-मंडला डबल मनी मामले में बड़ी कार्रवाई

एंकर-मंडला के बहुचर्चित डबल मनी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने निवेशकों को रकम दोगुनी कर लौटाने का लालच देकर बड़ी रकम जमा कराई और बाद में कथित तौर पर उनके साथ धोखाधड़ी की
मामले में अब तक करीब 1 करोड़ 75 लाख रुपये की धोखाधड़ी से जुड़ी शिकायतें पुलिस के सामने आई हैं शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए मंडला एसपी राजेश रघुवंशी के निर्देश पर विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया
पुलिस टीमों ने आरोपियों की तलाश में नागपुर गोंदिया मुंबई और बालाघाट समेत कई स्थानों पर दबिश दी। लगातार पतासाजी के बाद गोंदिया, बालाघाट और मंडला से कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों से जुड़े लेन-देन और निवेशकों की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई में करीब 66 लाख 50 हजार रुपये की मशरूका भी जब्त की गई है अब पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं और कितने निवेशकों से रकम जुटाई गई थी
फिलहाल छह आरोपी पुलिस गिरफ्त में हैं और उनसे पूछताछ जारी है। जांच आगे बढ़ने के साथ डबल मनी के इस कथित नेटवर्क से जुड़े और भी नाम सामने आने की संभावना है
बाईट-राजेश रघुवंशी एस पी मंडला

About Deepti kour

Check Also

*मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल एवं मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से की मुलाकात*

*मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल एवं मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने मंगलवार को …