*सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में मीडिया एवं सोशल मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका*
*- हेमंत खण्डेलवाल*
भोपाल, से राधावल्लभ शारदा द्वारा संपादित रपट विशेष टिप्पणी के साथ कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष खण्डेलवाल जी ने यह स्वीकार किया है कि मीडिया ही सरकार की जनकलयाणकारी योजनाओं को आम नागरिक तक पहुंचाता इसलिए मीडिया को प्रहरी कहते हैं।
– भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल की उपस्थिति में नवनियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजगोपाल लोया एवं सोशल मीडिया विभाग के प्रभारी शिवराज सिंह डाबी ने प्रदेश कार्यालय परिसर में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस दौरान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बरूआ, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन, संभाग प्रभारी अभय यादव उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि केंद्रीय संगठन के निर्देशानुसार पार्टी की विचारधारा, नीतियों तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में मीडिया एवं सोशल मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकार के कार्यों को धरातल तक पहंुचाना मीडिया, सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जैसी अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं से देश के करोड़ों नागरिक लाभान्वित हुए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार भी जनहित और प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मीडिया और सोशल मीडिया विभाग बेहतर समन्वय के साथ सरकार के कार्यों और संगठन की गतिविधियों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य करें।
*निष्ठा, समर्पण और परिश्रम के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें- हेमंत खण्डेलवाल*
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि मीडिया विभाग की जिम्मेदारी आशीष उषा अग्रवाल देख रहे थे, जिन्हें केन्द्रीय नेतृत्व ने राष्ट्रीय सह मीडिया संयोजक एवं उसके पश्चात राष्ट्रीय मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी है। यह मीडिया विभाग से जुडे पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को केन्द्रीय नेतृत्व में जितना प्रतिनिधित्व इस बार मिला है शायद ही इतना पहले कभी मिला हो। इस बार आठ पदाधिकारियों को संगठन में स्थान मिला है। इसके लिए मध्यप्रदेश संगठन की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी को धन्यवाद देता हंू। श्री खण्डेलवाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा, समर्पण और परिश्रम के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें।
*भाजपा की उपलब्धियों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी जिम्मेदारी से मीडिया टीम के साथ मिलकर कार्य करेंगे- लोया*
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजगोपाल लोया ने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपी है, यह निर्णय एक बार फिर सिद्ध करता है कि भारतीय जनता पार्टी वास्तव में कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है। मुझे राष्ट्रीय मीडिया संयोजक श्री आशीष उषा अग्रवाल के नेतृत्व में प्रवक्ता के रूप में कार्य करने का अवसर मिला जिन्होंने मध्यप्रदेश भाजपा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रभावी और गतिशील कार्यशैली विकसित की है। अब उस उपलब्धि को बनाए रखते हुए मीडिया विभाग को और आगे ले जाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सह-प्रभारियों, प्रवक्ताओं, पैनलिस्टों तथा मीडिया विभाग के सभी साथियों के सहयोग और समन्वय से टीम भावना के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार ”विकास भी और विरासत भी“ के संकल्प के साथ प्रदेश को विकास की नई दिशा दे रही है। मीडिया विभाग सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों, विकास की उपलब्धियों तथा संगठन की विचारधारा को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने का कार्य करेगा।
इस अवसर पर प्रदेश सह मीडिया प्रभारी, प्रदेश प्रवक्ता, पैनलिस्ट एवं मीडिया विभाग के सदस्यगण उपस्थित रहे।
mahadandnews.com mahadandnews | www.mahadandnews.com