loktantra सेनानियों के लिए स्पेशल ट्रेन, मुफ्त इलाज, एयर एंबुलेंस समेत कई बड़ी घोषणाएं की मुख्यमंत्री मोहन यादव ने
भोपाल से राधावल्लभ शारदा द्वारा संपादित रपट एवं टिप्पणी – 1975 के बाद मध्यप्रदेश में कई बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है अभी तक सम्मान निधि के अतिरिक्त कोई सुविधा नहीं मिल रही है इसलिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कुछ घोषणाएं कर दी है इससे पूर्व स्वतंत्रता सेनानी को भी इतनी सुविधाए उपलब्ध नहीं हो रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव अपना बड़प्पन दिखाएं और देश को अंग्रेजों से मुक्त कराने में जिन देश वासियों ने बलिदान दिया उनके परिवार के सदस्यों को भी लोकतंत्र सेनानी की तरह ही सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्णय लेते हैं तो एक अच्छा संदेश जाएगा।
लिखने का अवसर मिला है तो मांग तो पत्रकारों की भी रखी जा सकती हैं यदि मुख्यमंत्री मोहन यादव ध्यान दें तो सम्मान निधि जो पत्रकारों को मिलती है उसे भी लोकतंत्र सेनानी को दी जा रही सुविधाओं की धोषणा कर सकते हैं तो उनका नाम सुनहरे अक्षरों में अंकित हो जायेगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सेनानियों को नमन करने का अवसर है। उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आपातकाल के दौरान लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास किया गया और देश की आवाज़ दबा दी गई ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जापान भारत के एक वर्ष बाद आज़ाद हुआ, लेकिन आज वह विकास के शिखर पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस न तब सुधरी थी और न आज सुधरी है। उन्होंने कहा कि यदि इंदिरा गांधी के खिलाफ हाई कोर्ट का फैसला आया था तो उन्हें सुप्रीम कोर्ट जाना चाहिए था, लेकिन देश पर आपातकाल थोप दिया गया।
डॉ. यादव ने अपने परिवार का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके पिता भी 19 महीने तक जेल में रहे। उन्होंने कहा कि उस दौर में हजारों लोगों की आजीविका छिन गई और लोकतंत्र की रक्षा करने वालों को अपराधियों की तरह जेलों में डाल दिया गया। उन्होंने कहा कि कई लोगों को कांग्रेस में शामिल होने पर ही रिहाई मिलती थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 1947 में देश को आज़ादी स्वतंत्रता सेनानियों ने दिलाई, वहीं 1975 के आपातकाल से लोकतंत्र को बचाने का श्रेय लोकतंत्र सेनानियों को जाता है। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया का सबसे मजबूत लोकतंत्र है और पाकिस्तान की स्थिति इसका उदाहरण है कि लोकतंत्र कितना महत्वपूर्ण होता है।
मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणाएं।
लोकतंत्र सेनानियों के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू की जाएगी।
रेस्ट हाउस में दो दिन तक नि:शुल्क ठहरने की सुविधा मिलेगी।
दिव्यांग लोकतंत्र सेनानियों के नाम पर सड़कों का नामकरण किया जाएगा।
लोकतंत्र सेनानियों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी।
आवश्यकता पड़ने पर एयर एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी ।
सभी लोकतंत्र सेनानियों को ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र की इस विरासत को जीवित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सेनानियों का सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
mahadandnews.com mahadandnews | www.mahadandnews.com