Breaking News

* नई पीढ़ी के स्वस्थ भविष्य के लिए केन्द्र और प्रदेश सरकार प्रतिबद –  हेमंत खण्डेलवाल*

* नई पीढ़ी के स्वस्थ भविष्य के लिए केन्द्र और प्रदेश सरकार प्रतिबद –  हेमंत खण्डेलवाल*

/भोपाल, से वैंकटेश शारदा द्वारा संपादित रपट
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने सोमवार को रीवा एवं मऊगंज जिले के प्रवास के दौरान सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न सेवा कार्यों में सहभागिता की तथा संगठनात्मक बैठकों को संबोधित करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहनों से संवाद किया। उन्होंने मऊगंज स्थित शगुन मैरिज गार्डन एवं रीवा के संभागीय कार्यालय में जिला बैठक एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन व कन्या पूजन के साथ शुभारंभ किया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका बहनों से संवाद कर उनका सम्मान भी किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने रीवा एवं मऊगंज में विभिन्न बैठकों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को और मजबूत बनाएं। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के शासनकाल में किसानों को गोलियों से भूना गया था। वर्ष 1998 में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की तत्कालीन दिग्विजय सिंह सरकार ने किसानों को अपना हक मांगने पर बैतूल जिले के मुलताई में 19 किसानों की हत्या कर दी गई थी। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण करने के साथ हर सुविधा उपलब्ध करा रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के गरीब परिवारों को सम्मानजनक जीवन देने का संकल्प लिया है। गरीब के सिर पर पक्की छत हो, उसका बैंक खाता हो, उसे आयुष्मान योजना का स्वास्थ्य सुरक्षा कवच मिले, उज्ज्वला योजना के माध्यम से धुएं से मुक्ति मिले और घर में शौचालय हो, इन संकल्पों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे, यही हमारा लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। किसानों की फसल सुरक्षित रहे, इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने फसल बीमा जैसी योजनाएं बनाई हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार का निरंतर प्रयास है कि प्रत्येक पात्र हितग्राही को समय पर योजनाओं का लाभ मिले और कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति विकास की मुख्यधारा से वंचित न रहे। रीवा में आयोजित बैठक को उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला ने भी संबोधित किया।
*कांग्रेस के शासनकाल में किसानों को गोलियों से भूना गया था*
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि किसान की फसल खराब होने पर पहले मुआवजे के लिए किसानों को आंदोलन करना पड़ता था। विभिन्न विषयों को लेकर किसान अपनी मांग सरकार तक पहुंचाना चाह रहे थे, लेकिन तत्कालीन कांग्रेस की प्रदेश सरकार ने किसानों की समस्याएं सुनने की बजाय उन पर गोलियां चलवाईं। बैतूल जिले के मुलताई में वर्ष 1998 में कांग्रेस सरकार में हुए गोलीकांड में 19 किसानों की मृत्यु हुई थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में फसल बीमा जैसी योजनाओं के माध्यम से किसानों को प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान में सुरक्षा देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव किया है। पहले महिलाओं का काफी समय लकड़ी और चूल्हे की व्यवस्था में चला जाता था, लेकिन गैस कनेक्शन मिलने से उन्हें धुएं से राहत के साथ समय की बचत हुई है। यही बचा हुआ समय महिलाएं अपने परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण में लगा रही हैं।
*कांग्रेस नेता खुद स्वीकार करते थे उनके शासनकाल में एक रूपए में 85 पैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते थे*
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पिता व कांग्रेस शासनकाल में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी कहते थे कि दिल्ली से सरकार गरीबों के लिए 100 रुपये भेजती है तो गरीब तक केवल 15 रुपये ही पहुंचते हैं। यानी कांग्रेस शासनकाल में गरीबों के लिए भेजी गई 85 प्रतिशत राशि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती थी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने इस व्यवस्था को बदलते हुए डीबीटी की व्यवस्था लागू की, जिसके माध्यम से अब सरकार द्वारा गरीबों के लिए भेजी गई राशि सीधे उनके बैंक खाते में पहुंचती है। कांग्रेस चाहती तो अपने शासनकाल में भी डीबीटी जैसी व्यवस्था बनाकर भ्रष्टाचार पर रोक लगा सकती थी, लेकिन कांग्रेस के नेताओं ने ऐसा नहीं किया। परिणाम यह रहा कि गरीबों के हिस्से की बड़ी राशि बिचौलियों और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती रही। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार ने तकनीक के माध्यम से इस व्यवस्था को पारदर्शी बनाया है। अब दिल्ली से गरीब के लिए एक रुपया निकलता है तो पूरा एक रुपया उसके बैंक खाते तक पहुंचता है। डीबीटी ने यह सुनिश्चित किया है कि लाभार्थी के हक की राशि बीच में कहीं न रुके।
*7 अक्टूबर के कार्यक्रम में प्रत्येक कार्यकर्ता की सहभागिता सुनिश्चित करें*
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि 7 अक्टूबर को मऊगंज, रीवा सहित अन्य जिलों में होने वाले बड़े कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता जुट जाएं। 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के वर्चुअली संबोधन में सभी कार्यकर्ता जुड़ेंगे। प्रधानमंत्री जी का संबोधन कार्यकर्ताओं और आमजन तक पहुंचे, इसके लिए सभी कार्यकर्ता सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में चल रही योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं। भाजपा सत्ता प्राप्ति के लिए कार्य नहीं करती, बल्कि राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर कार्य करते हुए विचारधारा को आगे बढ़ाने और उसे मजबूत करने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक परिवार है। इस संगठन में दायित्व बदलते रहते हैं, लेकिन सभी में कार्यकर्ता भाव होना चाहिए। पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए हम सभी कार्यकर्ता पूरी एकजुटता और कर्मठता के साथ कार्य करें और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री जी के संकल्प को साकार करने का प्रयास करें।
*50 वर्ष बाद भी आने वाली पीढ़ी कार्यकर्ताओं को याद करेगी*
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि आजादी के आंदोलन में जिन लोगों ने अपना जीवन देश के लिए समर्पित किया, आज उनकी अगली पीढ़ियों से मिलते समय भी समाज उन्हें सम्मान देता है। उसी प्रकार आने वाले 50 वर्ष बाद जब नई पीढ़ी पीछे मुड़कर देखेगी तो वह उन कार्यकर्ताओं को याद करेगी, जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और संगठन को मजबूत करने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। भाजपा संगठन आज जिस स्थिति में पहुंचा है, उसके पीछे वर्षों तक निस्वार्थ भाव से काम करने वाले कार्यकर्ताओं का संघर्ष है। मऊगंज, रीवा और समूचे विंध्य क्षेत्र में पार्टी संगठन को खड़ा करने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं संगठन के संस्थापक कार्यकर्ताओं के योगदान को नई पीढ़ी को याद रखना चाहिए। कार्यकर्ता को पद मिलने के बाद अपने व्यवहार में परिवर्तन नहीं होना चाहिए। पद मिलने से पहले, पद के दौरान और पद के बाद भी कार्यकर्ता की पहचान उसके सरल स्वभाव और संगठन के प्रति समर्पण से होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पद व्यक्ति के पास कुछ समय के लिए रहता है, लेकिन संगठन और विचारधारा लंबे समय तक रहती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि हम सभी मिलकर संगठन को मजबूत करें, बूथ स्तर तक जाएं और विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। यदि प्रत्येक कार्यकर्ता थोड़ी-थोड़ी मेहनत करेगा तो संगठन को मजबूत होने से कोई नहीं रोक सकता।
*बेटियों के जन्म से भविष्य तक सरकार उनके साथ*
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि वह आदिवासी क्षेत्र से आते हैं और उन्होंने गरीब परिवारों की बेटियों को लेकर माताओं के मन में रहने वाली चिंताओं को करीब से देखा है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना और लाड़ली बहना योजना जैसी योजनाओं ने बेटियों एवं महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव किया है। बेटी के जन्म से लेकर उसकी शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य तक सरकार उसके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि आज हमारी बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। आने वाले समय में यही बेटियां भारत की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। हमारी नई पीढ़ी ही विकसित और आत्मनिर्भर भारत का नेतृत्व करेगी।
*आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्वस्थ पीढ़ी की नींव रख रही हैं*
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि बच्चों को स्वस्थ, सक्षम और मजबूत बनाना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। इस दिशा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहनें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। वे बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास के साथ उनके परिवारों की भी चिंता करते हुए पूरी ईमानदारी और समर्पण से कार्य कर रही हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ”आप बच्चों और उनके परिवारों की चिंता करें, क्योंकि आपके प्रयास आने वाली पीढ़ी के भविष्य की नींव तैयार कर रहे हैं। स्वस्थ बच्चे ही स्वस्थ समाज और मजबूत भारत का निर्माण करेंगे।“
*प्रधानमंत्री जी ने व्यवस्था में परिवर्तन किया, जिससे गरीबों के जीवन में बदलाव आया*
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में केवल व्यवस्था परिवर्तन ही नहीं हुआ, बल्कि गरीबों के जीवन में भी बड़ा बदलाव आया है। जनधन योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों के बैंक खाते खोले गए, जिससे गरीबों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा गया। आज सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था, डिजिटल लेन-देन और बुनियादी ढांचे में तेजी से विस्तार हुआ है। देश में सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, बैंकिंग और डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में व्यापक बदलाव आया है। केंद्र सरकार का लक्ष्य विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति का केंद्र गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग का सशक्तिकरण है। सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ जरूरतमंद तक पहुंचे, यही सुशासन का आधार है। डीबीटी जैसी व्यवस्था ने यह साबित किया है कि राजनीतिक इच्छाशक्ति और तकनीक के माध्यम से भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।
*रीवा-मऊगंज के विभिन्न सेवा कार्यों एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों में सहभागिता की*
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने अपने रीवा-मऊगंज प्रवास के दौरान सेवा एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने रीवा के अटल पार्क में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके पश्चात मऊगंज में आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहनों के संवाद एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। तत्पश्चात मऊगंज में जिला बैठक को संबोधित किया। रीवा पहुंचकर कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में सहभागिता कर प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन किया, एवं नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके पश्चात भाजपा संभागीय कार्यालय अटल कुंज में आयोजित वृहद जिला बैठक को संबोधित किया।

About Mahadand News

Check Also

छै बातें – पानी, बिजली, सड़कें और आवास के साथ मुफ्त इलाज और बेहतर शिक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी- ऊर्जा मंत्री तोमर 

छै बातें – पानी, बिजली, सड़कें और आवास के साथ मुफ्त इलाज और बेहतर शिक्षा …