Breaking News

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान एवं खेल मैदान का सबनानी और महापौर ने किया लोकार्पण

*डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान एवं खेल मैदान का सबनानी और महापौर ने किया लोकार्पण*

भोपाल से राधावल्लभ शारदा के साथ दीप्ति कौर की रपट

दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 31 के तुलसी नगर में 46 लाख की लागत से बने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान एवं खेल मैदान का लोकार्पण विधायक भगवानदास सबनानी एवं महापौर मालती राय द्वारा किया गया।
अपने संबोधन में विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि यह उद्यान एवं खेल मैदान क्षेत्र के नागरिकों, युवाओं एवं बच्चों के लिए स्वास्थ्य, खेल और सामाजिक सहभागिता का एक उत्कृष्ट केंद्र बनेगा। श्रद्धेय डॉ. मुखर्जी जी के राष्ट्रवादी विचार एवं जनसेवा के आदर्श हम सभी को सदैव राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर क्षेत्रवासियों को यह सौगात मिली। इस अवसर पर जोन अध्यक्ष व पार्षद ब्रजुला सचान मंडल अध्यक्ष सोनू पालीवाल प्रमोद पोलघंटलवार आशा पारोचे कविता अनुरागी अर्चना उपाध्याय विशाल सबकाले तृप्ति भारद्वाज विमला विश्वकर्मा सुनीता सोनी गुंजन मिस्र कामाक्षी विश्वकर्मा जितेन्द्र मालवीय सीताराम चौरसिया वीणा सिन्धु सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

About Deepti kour

Check Also

ग्रामीण अंचल के पत्रकारों अपने अधिकार जानें, क्या कहता है कानून*

*ग्रामीण अंचल के पत्रकारों अपने अधिकार जानें, क्या कहता है कानून* ग्रामीण अंचल से समाचार …