Breaking News

– शिक्षा, स्वास्थ्य, पशुपालन और कृषि के साथ हर क्षेत्र के लोगों के हितों के लिए कार्य कर रही सरकार* – जयपाल सिंह चावड़ा*

*- शिक्षा, स्वास्थ्य, पशुपालन और कृषि के साथ हर क्षेत्र के लोगों के हितों के लिए कार्य कर रही सरकार*
*- जयपाल सिंह चावड़ा*

भोपाल से वैंकटेश शारदा द्वारा संपादित रपट

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा ने मंगलवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रदेश के सर्वांगीण विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए लगभग 41 हजार करोड़ की स्वीकति प्रदान करने, वीबी जी राम जी योजना के लिए 29 हजार 619 करोड़ रूपए का अनुसमर्थन करने पर मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव का आभार जताया है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, पशुपालन और कृषि के साथ हर क्षेत्र के लोगों के हितों के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा को रोजगारपरक बनाने के साथ छात्रों को समय पर पाठ्यक्रम पूरा हो और उन्हें रोजगार मिल सके, इसके लिए भोपाल, जबलपुर और उज्जैन में प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालय स्थापित करने का निर्णय लिया है। सरकार के इस निर्णय से लाखों छात्रों को समय पर डिग्री मिल सकेगी और वह समय पर अपना रोजगार और स्वरोजगार कर सकेंगे।
*दुग्ध उत्पादकों के हितों के लिए सांची ब्रांड का होगा उन्नयन, 2973 करोड़ होंगे खर्च*
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मना रहे हैं। किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के साथ सिंचाई के लिए किसानों को बिजली की सब्सिडी दी जा रही है। मध्यप्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सहकारी प्रणाली और सांची ब्रांड के उन्नयन के लिए 2973 करोड़ खर्च करने का निर्णय लिया गया है। मंत्रिपरिषद ने डेयरी विकास योजना के माध्यम से आगामी 05 वर्ष में सहकारी दुग्ध समितियों का विस्तार 7331 ग्रामों से बढ़ाकर 26,000 ग्रामों तक करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय दुग्ध संकलन को 12 लाख किलोग्राम प्रतिदिन से बढ़ाकर 52 लाख किलोग्राम प्रतिदिन करने में अहम भूमिका निभाएगा। हमारी सरकार दुग्ध प्रसंस्करण क्षमता को 17.8 लाख लीटर से बढ़ाकर 63.3 लाख लीटर प्रतिदिन करने का लक्ष्य लेकर कार्य कर रही है। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार किसानों को आर्थिक रूप से संपन्न बनाने का कार्य कर रही है।
*मध्यप्रदेश में बिछाया जा रहा सड़कों का जाल, उद्योगों को मिलेगी रफ्तार*
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा ने कहा कि मध्यप्रदेश में निवेश के अनुकूल माहौल बनाया गया है। निवेशकों को सभी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। मध्यप्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, ताकि प्रदेश में औद्योगिक क्रांति लाई जा सके। पश्चिम भोपाल बायपास फोर लेन के लिए 3774 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। मेहलुआ-बीना-खिमलासा-मालथौन मार्ग निर्माण के लिए 3272 करोड़ की मंजूरी प्रदान की गई है। इसके साथ ही स्वास्थ्य संस्थाओं में मशीन एवं उपकरण का अनुरक्षण के लिए 488 करोड़, चिकित्सा संस्थानों में विभागीय परिसंपत्तियों के संधारण के लिए 916 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। कृषकों से मूंग की उपज का 60 प्रतिशत तक का उपार्जन किए जाने वाले निर्णय को भी मंत्रिपरिषद ने मंजूरी प्रदान कर दी है। साथ ही निवाड़ी, मऊगंज, पांढुर्णा और मैहर में जिला आयुष कार्यालयों के संचालन के लिए 20 पदों के सृजन की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह सभी निर्णय मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए मील का पत्थर साबित होंगे।

About Mahadand News

Check Also

*journalist चिकित्सा संबंधी व्यय आधा करने का निवेदन।*request to all Hospital 

*journalist चिकित्सा संबंधी व्यय आधा करने का निवेदन।*request to all Hospital प्रतिष्ठा में, मेनेजिंग डायरेक्टर …