Breaking News

Return to home घर वापसी : कोरबा में 101 परिवारों ने अपनाया सनातन धर्म*

*Return to home घर वापसी : कोरबा में 101 परिवारों ने अपनाया सनातन धर्म*

भोपाल से राधावल्लभ शारदा द्वारा संपादित रपट छत्तीसगढ़ के कोरबा में बड़ी संख्या में लोगों ने घर वापसी की है। जानकारी के अनुसार कटघोरा में रविवार को 101 परिवारों ने सनातन धर्म में वापसी की है। इस दौरान प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने सबका पैर धोकर हिंदू धर्म में स्वागत किया है। बताया जा रहा है कि प्रलोभन देकर इन लोगों का मतांतरण करा दिया गया था। फिलहाल अब इन लोगों ने विधि-विधान से सनातन धर्म में वापसी कर ली है।
जानकारी के मुताबकि घर वापसी करने वाले सभी लोग कटघोरा क्षेत्र के आसपास के गांव में रहने वाले हैं। पहले कुछ लोगों के द्वारा प्रलोभन देकर इनका मतांतरण करा दिया गया था। अब इन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ तो इन लोगों ने अपने मूल धर्म को फिर से अपना लिया है। बताते चलें कि पिछले साल भी करीब ढाई सौ परिवारों ने घर वापसी की थी।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में वनवासी परिवारों को बरगलाकर आए दिन मतांतरण कराने की खबरें आती रहती हैं। दूसरे समुदाय के लोग भोले-भाले हिंदुओं को अपना निशाना बनाते हैं, फिर प्रलोभन देकर उनका मतांतरण करा देते हैं। मतांतरण करने वालों को जब अपनी गलती का पता चलता है तो वह फिर से अपने मूल धर्म में आ जाते हैं।

About Mahadand News

Check Also

चमत्कारिक सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर दिगवाड़

दिगवाड़ बाड़ी जिला रायसेन में सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर चमत्कारों के कारण आस्था का केंद्र …