8 करोड़ रुपये की शराब पर बुलडोजर चलाकर नष्ट कर दिया. आबकारी अधिकारी का कहना है कि नष्ट किए गए शराब का बेचने की समय अवधि समाप्त हो चुकी थी*.
लखनऊ से निर्मल यादव की रपट भोपाल से संजय गौतम के साथ
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में आबकारी विभाग ने करीब 8 करोड़ रुपये की शराब को नष्ट किया. आबकारी विभाग ने यह कार्रवाई बुलडोजर चलवाकर की है. आबकारी अधिकारी का कहना है कि नष्ट किए गए शराब को बेचने का समय अवधि समाप्त हो चुका था. इसके कारण उसको बेचा नहीं जा सकता था.
जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह के मुताबिक, नष्ट किए शराब की बेचने का समय निकल चुका था. हालांकि, इस शराब पर सरकारी टैक्स पहले ही जमा कराया जा चुका है. मगर, शराब बेचे जाने की समय अवधि निकल जाने के कारण बेचा नहीं जा सकता था.
ऐसे में कंपनी को दोबारा इसे ले जाकर रीपैकेजिंग करना पड़ता. कंपनी को शराब की रीपैकेजिंग करना, महंगा पड़ रहा था. ऐसे में आबकारी विभाग ने शराब को नष्ट करने का निर्णय लिया. अगर, शराब को नष्ट नहीं किया जाता, तो उसका गलत उपयोग किया जा सकता था.
इसको लेकर ही मंगलवार को बुलडोजर बुलाया गया. फिर करोड़ों रुपए कीमत की शराब को नष्ट किया गया. नष्ट किए गए शराब की अनुमानित कीमत करीब 8 करोड़ रुपये हैं.
mahadandnews.com mahadandnews | www.mahadandnews.com