Breaking News

दक्षिण पश्चिम विधानसभा में विधायक 9 दिवसीय क्रिकेट ट्रॉफी 2026 का होगा शुभारंभ रंगारंग कार्यक्रम से

दक्षिण पश्चिम विधानसभा में विधायक 9 दिवसीय क्रिकेट ट्रॉफी 2026 का होगा शुभारंभ रंगारंग कार्यक्रम से

*-सांसद आलोक शर्मा विधायक भगवानदास सबनानी महापौर मालती राय जिलाध्यक्ष रविंद्र यती होंगे मुख्य अतिथि*
*-9 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में 32 टीमें ले रही है भाग*
*-आतिशबाजी एवं रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मैचों की होगी शुरुआत*
*-डॉक्टर वर्सेस पत्रकारों के शो मैच से शुरू होगा टूर्नामेंट*
31 मई भोपाल – दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विधायक ट्रॉफी नाइट टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया जा रहा है। 1 जून से 9 जून तक आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में 32 टीम में भाग ले रही हैं।
*पुरस्कार* – प्रथम पुरस्कार 1 लाख 1 हजार
एवं ट्रॉफी, द्वितीय पुरस्कार इक्यावन हजार एवं ट्रॉफी, मेन ऑफ द सीरिज ग्यारह हजार एवं ट्रॉफी, बेस्ट बेस्टमेंन पांच हजार एक सौ
एवं ट्रॉफी, बेस्ट बॉलर पांच हजार एक सौ एवं ट्रॉफी, बेस्ट फिल्डर पांच हजार एक सौ एवं ट्रॉफी, मेन ऑफ द मैच एक हजार एक सौ एवं ट्रॉफी।
1 जून को शाम 5 बजे से क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ होगा, शुभारंभ के अवसर पर सांसद आलोक शर्मा विधायक भगवानदास सबनानी महापौर मालती राय एवं भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र यती करेंगे टूर्नामेंट का शुभारंभ।
टेनिस बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 9 खिलाड़ियों के साथ ही अन्य क्षेत्र के 3 खिलाड़ी भाग ले सकेंगे, टूर्नामेंट की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। टूर्नामेंट में उपस्थित दर्शकों के लिए भी अनेक उपहार रखे गए हैं। नाइट टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

About Mahadand News

Check Also

अशोकनगर यातायात पुलिस की सराहनीय कार्यवाही— सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर चलाया विशेष जागरूकता अभियान

प्रांतीय मीडिया प्रभारी दीप्ति कौर की रिपोर्ट अशोकनगर यातायात पुलिस की सराहनीय कार्यवाही— सड़क सुरक्षा …