Breaking News

महिष्मति घाट पर रंगों की बहार

माहिष्मती घाट पर रंगों की बहार
दो दिवसीय होली उत्सव मेले का भव्य शुभारंभ

मंडला, 28 फरवरी 2026
मंडला से दीप्ति कौर की रिपोर्ट
माहिष्मती घाट के समीप स्थित कला दीर्घा परिसर में दो दिवसीय होली उत्सव मेले का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह कुशराम एवं कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने फीता खोलकर मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन करते हुए स्व सहायता समूहों की महिलाओं से उनके उत्पादों की जानकारी ली तथा फूड स्टॉल पर तैयार किए जा रहे व्यंजनों का स्वाद भी चखा।
मेले में जिले भर के स्व सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए आकर्षक एवं प्राकृतिक उत्पादों को विक्रय के लिए प्रदर्शित किया गया है। विशेष रूप से होली पर्व के लिए तैयार किए गए हर्बल रंग, गुलाल एवं अन्य पर्यावरण अनुकूल सामग्री लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। साथ ही विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों से सजे फूड स्टॉल भी मेले की रौनक बढ़ा रहे हैं।
यह आयोजन राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला पंचायत द्वारा किया गया है, जिसका उद्देश्य स्व सहायता समूहों को प्रोत्साहन देना एवं उनके उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक श्री बीडी भैंसारे, जिला प्रबंधक श्री निलेश दुबे, श्रीमती अंकिता मरावी सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
प्रशासन द्वारा जिलेवासियों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर स्व सहायता समूहों द्वारा निर्मित प्राकृतिक एवं पर्यावरण हितैषी उत्पादों की खरीदारी करें। यह न केवल स्थानीय महिलाओं के आत्मनिर्भरता प्रयासों को सशक्त करेगा, बल्कि प्रकृति संरक्षण की दिशा में भी एक सकारात्मक कदम सिद्ध होगा। दो दिनों तक चलने वाला यह होली उत्सव मेला रंगों, स्वाद और स्वावलंबन का सुंदर संगम प्रस्तुत कर रहा है।

सीईओ जिला पंचायत श्री मीना ने होली उत्सव मेले से की खरीददारी

सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना होली उत्सव मेले में सपरिवार पहुंचे। यहाँ उन्होंने मेले में की गयी व्यवस्था का जायजा लिया और स्टाल लगाने वाली स्व सहायता समूहों की महिलाओं से आत्मीय चर्चा की। उन्होंने महिलाओं से स्‍टॉल के माध्यम से आज की बिक्री की भी जानकारी ली। सपरिवार पहुंचे श्री मीना ने होली पर्व के लिए मेले के स्‍टॉल से सामान भी खरीदा।

About Deepti kour

Check Also

मां नर्मदा तट पर श्रद्धा और उल्लास का संगम

माँ नर्मदा के तट पर श्रद्धा और उल्लास का संगम ‘फूलों की होली’ में शामिल …