Breaking News

झूला पुल से नर्मदा नदी में युवक ने लगाई छलांग

मंडला
1 मार्च 2026
मंडला से दीप्ति कौर की रिपोर्ट

झूला पुल से नर्मदा नदी में कूदे युवक की मौत, पहचान नहीं, जांच में जुटी कोतवाली पुलिस
रविवार की दोपहर करीब 2.30 बजे शहर के झूला पुल से एक युवक ने नर्मदा नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद युवक कुछ ही पलों में नदी में डूब गया। मौके पर मौजूद स्थानीय युवकों ने तत्परता दिखाते हुए उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। युवक ने यह कदम किन कारणों से उठाया, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर पहचान स्थापित करने का प्रयास कर रही है।

About Deepti kour

Check Also

Delhi शराब घोटाला से जस्टिस ने अपने आप को किया अलग

Delhi शराब घोटाला से जस्टिस ने अपने आप को किया अलग दिल्ली से वेदप्रकाश रस्तोगी …