एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू
बचाव के उपाय उपचार से बेहतर होते हैं – डॉ. मोहन्ती
मंडला, 28 फरवरी 2026
मंडला से दीप्ति कौर की रिपोर्ट
जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए भारत सरकार द्वारा किशोरी बालिकाओं को एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को जिला चिकित्सालय में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा और जिला पंचायत सदस्य श्री शैलेष मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर इस अभियान का औपचारिक शुरुआत की।
अभियान की जानकारी देते हुए सीएमएचओ डॉ. डीजे मोहन्ती ने बताया कि भारत सरकार का यह अभियान 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरी बालिकाओं को भविष्य में बच्चेदानी के कैंसर जैसी घातक बीमारियों से बचाने के लिए शुरू किया गया है। पहले यह वैक्सीन निजी अस्पतालों में उपलब्ध होतीं थी। महंगी होने के कारण आम लोगों को यह नहीं मिल पाती थी। सरकार के इस अभियान के माध्यम से यह वैक्सीन लगाई जा रही है। जिले में कुल 12661 किशोरी बालिकाओं को यह टीका लगाया जाएगा।
इस दौरान उपस्थित बालिकाओं और आमजन को जिला पंचायत अध्यक्ष श्री कुशराम, जिला पंचायत सदस्य श्री शैलेष मिश्रा और नगर पालिका अध्यक्ष श्री कछवाहा ने भी संबोधित करते हुए टीकाकरण अभियान के विषय में संबोधित किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे, सहायक संचालक जनजातीय कार्य श्री रंजीत गुप्ता, डीपीसी श्री कुलदीप कठल, डीपीएम स्वास्थ्य मिशन श्री शैलेंद्र सिंह सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।
mahadandnews.com mahadandnews | www.mahadandnews.com