Breaking News

मंडला से एक दिल दहला देने वाली वारदात

ब्रेकिंग न्यूज़ मंडला…

मंडला से एक दिल दहला देने वाली वारदात…
मंडला के महाराजपुर थाना क्षेत्र में 10 साल की मासूम के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोप पड़ोस के ही एक दुकानदार पर है, जिसने भरोसे का फायदा उठाकर हैवानियत की हदें पार कर दीं। जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले बच्ची अपनी माँ के कहने पर दुकान से ‘नील’ खरीदने गई थी… लेकिन आरोपी उसे बहला-फुसलाकर दुकान के पीछे बने कमरे में ले गया और उसके साथ घिनौना कृत्य किया।
आरोप है कि वारदात के बाद बच्ची को जान से मारने की धमकी दी गई, जिससे वह सहम गई और दो दिन तक चुप रही। सदमे से उबरने के बाद जब उसने अपनी माँ को आपबीती सुनाई, तो परिजन तुरंत महाराजपुर थाने पहुँचे और शिकायत दर्ज कराई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO Act और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
फिलहाल पुलिस मामले की गहन विवेचना कर रही है।
पीयूष मिश्रा, SDOP मंडला

मंडला से दीप्ति कौर की रिपोर्ट

About Deepti kour

Check Also

मां नर्मदा तट पर श्रद्धा और उल्लास का संगम

माँ नर्मदा के तट पर श्रद्धा और उल्लास का संगम ‘फूलों की होली’ में शामिल …