Breaking News

मुख्यमंत्री एवं भाजपा अध्यक्ष ने व्यक्त किया शोक

*मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने व्यक्त किया शोक*

भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मध्य क्षेत्र के सह बौद्धिक प्रमुख व मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी की माताजी श्रीमती जनक दुलारी शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मां सम्पूर्ण जीवन की आधारशिला होती हैं, उनका जाना अपूरणीय क्षति है। बाबा महाकाल से दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

मंडला से दीप्ति कौर

About Deepti kour

Check Also

भाजपा का वरिष्ठ नेतृत्व 13 जुलाई को दतिया से पार्टी प्रत्याशी का नामांकन दाखिल करायेंगे*

*भाजपा का वरिष्ठ नेतृत्व 13 जुलाई को दतिया से पार्टी प्रत्याशी का नामांकन दाखिल करायेंगे* …