Breaking News

असेंबली आफ एमपी जर्नलिस्ट्स के प्रांतीय सम्मेलन में अतिथियों का शाल श्रीफल एवं तुलसी का पौधा भेंट कर किया सम्मान*

  • *असेंबली आफ एमपी जर्नलिस्ट्स के प्रांतीय सम्मेलन में अतिथियों का शाल श्रीफल एवं तुलसी का पौधा भेंट कर किया सम्मान*

भोपाल से वैंकटेश शारदा की रपट

*पत्रकार समाज का सजग प्रहरी होता है और उसे धर्म, समाज तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सकारात्मक पत्रकारिता करनी चाहिए।- रमेश शर्मा*।

*पत्रकार चाहे छोटा हो या बड़ा, उसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है*।- *भगवानदास सबनानी*
*—पत्रकारों की समस्याएँ सेतू बनकर सीएम तक पहुँचाएँगे- आशीष अग्रवाल*

आज के प्रांतीय सम्मेलन में आमंत्रित अतिथियों ने मां सरस्वती कि पूजा की फिर राष्ट्र गान सभी उपस्थित सदस्यों ने सावधान होते हुए सहभागिता सुनिश्चित की
इस कार्यक्रम में अतिथियों ने रखे अपने अपने विचार
रविवार को तुलसीनगर स्थित नार्मदीय समाज भवन में असेंबली ऑफ एमपी जर्नलिस्ट्स का प्रांतीय सम्मेलन उत्साह और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भगवानदास सबनानी, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल तथा वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा उपस्थित रहे। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पत्रकारों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।

असेंबली आफ एमपी जर्नलिस्ट्स के प्रांतीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए हमारे अथिति श्री रमेश शर्मा वरिष्ठ पत्रकार ने कहा कि उन्होंने कहा कि पत्रकारों को निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए, तभी समाज में विश्वास कायम रहेगा।
मुख्य अतिथि विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि पत्रकार चाहे छोटा हो या बड़ा, उसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। गांवों में छोटे अखबार भी चाय-पान की दुकानों तक पहुंचकर शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाते हैं और स्थानीय समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि वे स्वयं अपने विधानसभा क्षेत्र की खबरों पर नजर रखते हैं और आवश्यकतानुसार अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश देते हैं।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आशीष अग्रवाल ने अंचल के पत्रकारों की समस्याओं और कठिनाइयों को गंभीर बताते हुए कहा कि यहां आकर उन्हें जमीनी स्थिति का बेहतर अनुभव हुआ है। उन्होंने आश्वासन दिया कि संगठन की ओर से रखी गई सभी मांगों और चिंताओं को वे स्वयं मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे और पत्रकारों को संतोषजनक समाधान दिलाने का प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का सम्मान किया गया तथा पत्रकारों ने संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकार हितों की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। सम्मेलन शांतिपूर्ण और सफल वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का संचालन राखी बाला सिंगारे ने किया वहीं मंच पर अतिथियों का सम्मान रेणु नत्थानी, प्रियंका गौर ने किया।

About Mahadand News

Check Also

भगोरिया उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव

*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में जुलवानिया, जिला बड़वानी में आयोजित ‘भगोरिया उत्सव”* …