Bharat Ratna: पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी सहित इस साल 5 हस्तियों को सम्मानित किया, अब तक किनको सम्मानित किया गया भारत रत्न जाने
दिल्ली से वेदप्रकाश रस्तोगी के साथ भोपाल से राधावल्लभ शारदा द्वारा संपादित रपट महादण्ड न्युज.काम के लिए। भारत सरकार हाल ही में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे जननायक कर्पूरी ठाकुर, पूर्व प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवानी के बाद, अब चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिंहा राव और वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन को भी भारत रत्न देने का एलान किया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं अब तक किन हस्तियों को यह सम्मान मिल चुका है।
भारत सरकार ने जनवरी में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का एलान किया था। हाल ही में पूर्व प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवानी को भी भारत रत्न देने की घोषणा की गई थी। इसके बाद, अब केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिंहा राव, वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भी सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ देने का एलान किया है। इसकी जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘एक्स’ पर एक पोस्ट करके दी है। जननायक कर्पूरी ठाकुर, पूर्व प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवानी, चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव और वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को मिलाकर अबतक कुल 53 लोगों को भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वो कौन हस्तियां हैं, जिन्हे भारत रत्न मिल चुका है।
*देखें भारत रत्न से सम्मानित हस्तियों की लिस्ट*
पहली बार साल 1954 में पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन, डॉक्टर चंद्रशेखर वेंकट रमन,और स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। इसके बाद साल 1955 में मोक्ष गुंडम विश्वेश्वरैया, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और डॉ. भगवान दास को भारत रत्न सम्मान दिया गया था
इसके बाद साल 1957 में पंडित गोविंद वल्लभ पंत को यह सम्मान दिया गया था। इसके बाद साल 1958 में डॉ. धोडो केशव कर्वे को यह सम्मान दिया गया था।
1961 में पुरर्षोत्तम दास टंडन, विधान चंद्र रॉय को यह सम्मान दिया गया था।
1962 में पूर्व राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद को यह सम्मान दिया गया था।
1963 में पूर्व राष्ट्रपति डॉ जाकिर हुसैन को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
1963 में डॉ. पांडुरंग वामन काने को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
1966 में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान दिया गया था।
1971 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भारत रत्न सम्मान दिया गया था।
1975 में वी वी गिरी को भारत रत्न सम्मान दिया गया था।
1976 में के.कामराज को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान दिया गया था।
1980 में सामाजिक कार्यकर्ता मदर टेरेसा को भारत रत्न सम्मान दिया गया था।
1983 में आचार्य बिनोवा भावे को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान दिया गया था।
1987 में खान अब्दुल गफ्फार खान को भारत रत्न सम्मान दिया गया था।
1988 में मनिदुर गोपालन रामचन्द्रन को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान दिया गया था।
1990 में दक्षिण अफ्रीका के डॉ. नेल्सन मंडेला, डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर (मरणोपरांत) को भारत रत्न सम्मान दिया गया था।
1991 में पूर्व प्रधानंत्री राजीव गांधी (मरणोपरांत) ,मोरारजी रणछोड़जी देसाई , सरदार वल्लभभाई पटेल (मरणोपरांत) को भारत रत्न सम्मान दिया गया था।
1992 में सत्यजीत रे को मरणोपरांत, जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (मरणोपरांत) को भारत रत्न सम्मान दिया गया था।
1997 में अरुणा आसफ अली (मरणोपरांत), गुलजारी लाल नंदा (मरणोपरांत) और पूर्व राष्ट्रपति डॉ अब्दुल कलाम आजाद को भारत रत्न सम्मान दिया गया था।
1998 में मदुरै शन्मुखव दिवु सुब्बा लक्ष्मी , चिदम्बरम सुब्रमण्यम, गोपीनाथ बोरदोलोई (मरणोपरांत) को भारत रत्न सम्मान दिया गया था।
1999 में जयप्रकाश नारायण (मरणोपरांत), प्रो अमर्त्य सेन,पंडित रविशंकर को भारत रत्न सम्मान दिया गया था।
2001 में उस्ताद बिस्मिल्लाह खान, सुश्री लता दीनानाथ मंगेशकर को भारत रत्न सम्मान दिया गया था।
2009 में पंडित भीमसेन गुरुराज जोशी को भारत रत्न सम्मान दिया गया था।
2014 में भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज सचिन रमेश तेंदुलकर, प्रोफेसर चिंतामणि नागेसा रामचन्द्र राव को भारत रत्न सम्मान दिया गया था।
2015 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई, पंडित मदन मोहन मालवीय (मरणोपरांत) को भारत रत्न सम्मान दिया गया था।
2019 में भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, डॉ. भूपेन्द्र कुमार हजारिका (मरणोपरांत), नानाजी देशमुख (मरणोपरांत) को भारत रत्न सम्मान दिया गया था।
वहीं, 2024 में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे जननायक कर्पूरी ठाकुर, पूर्व प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवानी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिंहा राव, वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा
