Breaking News

Koria Paddy scam: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का मामला, उपार्जन केंद्र से 952 बोरी धान गायब, कीमत 29.51 लाख

Koria
Paddy scam: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का मामला, उपार्जन केंद्र से 952 बोरी धान गायब, कीमत 29.51 लाख,

छग से राज गोस्वामी के साथ भोपाल से राधावल्लभ शारदा द्वारा संपादित रपट
बैकुंठपुर.आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कोटाडोल के रापा उपार्जन केंद्र में धान खरीदी में भारी गड़बड़ी मिली है। प्रशासनिक टीम के सत्यापन में 952 बोरी धान गायब है, जिसकी कीमत 29, 51 लाख रुपए है। शिकायत मिलते ही राजस्व व खाद्य विभाग की टीम जांच करने पहुंची। मामले में खरीदी प्रभारी रमाकांत पाण्डेय को खरीदी कार्य से तत्काल हटा दिया गया है।
खरीदी केंद्र से 29.51 लाख का धान गायब, जांच करने पहुंची प्रशासन की टीम, खरीदी प्रभारी को हटाया
भरतपुर तहसीलदार मनहरण सिंह राठिया व खाद्य अधिकारी संजय ठाकुर के नेतृत्व में टीम सत्यापन करने धान उपार्जन केंद्र रापा पहुंची थी। इस दौरान उपार्जन केंद्र के रिकॉर्ड में धान खरीदी की बकायदा एंट्री की गई है। लेकिन मौके पर धान मिला ही नहीं है।
उपार्जन केंद्र के रिकॉर्ड के मुताबिक 2387 बोरी (952 क्विंटल) धान गायब है। इसकी कीमत 20.51 लाख है। मामले में प्रशासनिक टीम ने जांच में जुटी है। जांच पूरी कर रिपोर्ट कलेक्टर को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
वहीं भारी गड़बड़ी को लेकर उपार्जन केंद्र प्रभारी रापा के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कराया जाएगा। वहीं गायब धान की कीमत भी वसूली जाएगी।
उपार्जन केंद्र रापा के रिकॉर्ड के मुताबिक 1 नवंबर 23 से 12 जनवरी 24 तक कुल 157 किसानों से 9 हजार 822.40 क्विंटल धान की खरीदी हुई है। जिसकी कीमत धान की कीमत 2 करोड़ 14 लाख 42 हजार 299.20 रुपए है।
पंजीकृत किसानों से 10 लाख 21 हजार 236.82 रुपए लिंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन ऋण वसूली करने के बाद 2 करोड़ 4 लाख 21 हजार 62.32 रुपए शुद्ध भुगतान हुआ है।

About Mahadand News

Check Also

अब साफ दिखाई दे रहा है “कांग्रेस का हाथ विदेशी शक्तियों के साथ“* *- जॉर्ज सोरोस से जुड़े संगठन भारत में अस्थिरता पैदा करना चाहते हैं* *- जॉर्ज सोरोस के संगठन से जुड़े कांग्रेस नेताओं को लेकर सदन में चर्चा कराई जाए* *-सुश्री कविता पाटीदार*

*- अब साफ दिखाई दे रहा है “कांग्रेस का हाथ विदेशी शक्तियों के साथ“* *- …