Breaking News

CBI: *पेसो में कार्यरत हैं रिश्वत खोर विवेक कुमार और अशोक कुमार दलेला सहित चार अधिकारियों से 2.25 करोड़ बरामद सी बी आई ने किया गिरफतार*

CBI: *पेसो में कार्यरत हैं रिश्वत खोर विवेक कुमार और अशोक कुमार दलेला सहित चार अधिकारियों से 2.25 करोड़ बरामद सी बी आई ने किया गिरफतार*

मुम्बई से हनुमान मूंदड़ा के साथ भोपाल से राधावल्लभ शारदा द्वारा संपादित रपट
रिश्वतखोरी में पेट्रोलियम तथा विस्फोटक सुरक्षा संगठन (पेसो) के दो उप मुख्य नियंत्रकों विवेक कुमार और अशोक कुमार दलेला सहित चार लोगों को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से 2.17 करोड़ नकद, सोने के बिस्कुट भी बरामद हुए हैं। गिरफ्तार होने वालों में नागपुर निवासी प्रियदर्शन दिनकर देशपांडे और राजस्थान के चित्तौड़गढ़ की कंपनी सुपर शिवशक्ति केमिकल का निदेशक देवी सिंह कछवाहा शामिल हैं।
सीबीआई के एंटी करप्शन ब्यूरो ने एफआईआर दर्ज की, जिसमें बताया कि पेसो के अधिकारी विस्फोटक से जुड़े सेक्शन में कार्यरत हैं। पेसो एक सरकारी नोडल एजेंसी है, यह खतरनाक तत्वों जैसे विस्फोटकों, कंप्रेस्ड गैस व पेट्रोलियम के लिए सुरक्षा नियम बनाती है। देशपांडे एक माध्यम बनकर काम कर रहा था। उसने कछवाहा की फर्म को काम दिलवाने के लिए पेसो के अधिकारियों को रिश्वत दिलाई।

About Mahadand News

Check Also

अब साफ दिखाई दे रहा है “कांग्रेस का हाथ विदेशी शक्तियों के साथ“* *- जॉर्ज सोरोस से जुड़े संगठन भारत में अस्थिरता पैदा करना चाहते हैं* *- जॉर्ज सोरोस के संगठन से जुड़े कांग्रेस नेताओं को लेकर सदन में चर्चा कराई जाए* *-सुश्री कविता पाटीदार*

*- अब साफ दिखाई दे रहा है “कांग्रेस का हाथ विदेशी शक्तियों के साथ“* *- …