Breaking News

Superm court सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 4 हाई कोर्ट में 6 जजों को नियुक्त करने की सिफारिश की

Superm court सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 4 हाई कोर्ट में 6 जजों को नियुक्त करने की सिफारिश की
दिल्ली से वेदप्रकाश रस्तोगी के साथ भोपाल से राधावल्लभ शारदा द्वारा संपादित रपट सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने चार हाई कोर्ट में छह जजों को नियुक्त करने की सिफरिश की है. इनमें दो अतिरिक्त जजों का तबादला और स्थायी जज बनाने का भी मामला है. इससे पहले कॉलेजिम की सिफारिश के बाद तीन हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त किए गए थे।
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने चार हाई कोर्ट में छह जजों को नियुक्त करने की सिफरिश की है. इनमें दो अतिरिक्त जजों का तबादला और स्थायी जज बनाने का भी मामला है. कॉलेजियम की इस सिफारिश में चार महिला जज भी शामिल हैं.
जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट में अतिरिक्त जज जस्टिस मोक्षा खजूरिया काजमी और जस्टिस राहुल भारती को बॉम्बे हाईकोर्ट में स्थायी जज नियुक्त किए जाने की सिफारिश की गई है. कॉलेजियम ने कलकत्ता हाई कोर्ट की रजिस्ट्रार जनरल चैताली चटर्जी को जज बनाए जाने की संस्तुति की है.
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने वकील शमीमा जहां और न्यायिक अधिकारी यारेन जंगला लोंग कुमेर को गुवाहाटी हाई कोर्ट में जज नियुक्त करने की सिफारिश की है. इनके अलावा न्यायिक अधिकारी अरविंद कुमार वर्मा को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में जज नियुक्त करने की भी सिफारिश की गई है.इन हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त
इससे पहले बीते साल नवंबर में कॉलेजियम की सिफारिश के बाद तीन अलग-अलग हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त किए गए थे. सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा, राजस्थान हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस अगस्टिन जॉर्ज मसीह और गुवाहाटी हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संदीप मेहता को सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस नियुक्त कर दिया था.

About Mahadand News

Check Also

Supreme court का सुप्रीम निर्देश, तीन माह में सुरक्षित फैसले के फैसला सुनाया जाय

Supreme court का सुप्रीम निर्देश, तीन माह में सुरक्षित फैसले के फैसला सुनाया जाय नई …