Breaking News

*Lucknow : सीबीआई ने सीतापुर में इंडियन बैंक के मैनेजर और बिचौलिए को रिश्वत लेते पकड़ा*

*Lucknow : सीबीआई ने सीतापुर में इंडियन बैंक के मैनेजर और बिचौलिए को रिश्वत लेते पकड़ा*

लखनऊ से प्रेमशंकर अवस्थी की रपट भोपाल से राधावल्लभ शारदा के साथ सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच ने सीतापुर की मछरेहटा स्थित इंडियन बैंक की राठौरपुर शाखा के प्रबंधक विवेक कुमार सिंह और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी अंकित कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया
सीबीआई ने सीतापुर की मछरेहटा स्थित इंडियन बैंक की राठौरपुर शाखा के प्रबंधक विवेक कुमार सिंह और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी अंकित कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। वह मिश्रिख निवासी कृषक विनोद कुमार से किसान क्रेडिट कार्ड का कर्ज मंजूर करने के बदले 13 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।
कृषक विनोद कुमार ने इसकी शिकायत सीबीआई, लखनऊ में की थी, जिसके बाद एक टीम उसे ट्रैप करने के लिए शनिवार को सीतापुर भेजी गयी थी। जैसे ही विनोद कुमार ने अंकित कुमार को रिश्वत के 11 हजार रुपये दिए, नजदीक मौजूद सीबीआई के अधिकारियों ने उसे दबोच लिया। तत्पश्चात शाखा प्रबंधक विवेक कुमार सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया। सीबीआई ने उसके प्रयागराज और सीतापुर स्थित आवास पर छापा भी मारा है। दोनों को रविवार को राजधानी स्थित सीबीआई के रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

About Mahadand News

Check Also

सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है, मगर विपक्ष का उद्देश्य चर्चा करना नहीं, हंगामा करना है –  अमित शाह।*

सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है, मगर विपक्ष का उद्देश्य …