Breaking News

Liquor Scam: ई डी ने आप सांसद संजय सिंह के खिलाफ दायर की चार्जशीट, लगे आरोप

Liquor Scam: ई डी ने आप सांसद संजय सिंह के खिलाफ दायर की चार्जशीट, लगे आरोप
दिल्ली से वेदप्रकाश रस्तोगी के साथ भोपाल से राधावल्लभ शारदा द्वारा संपादित रपट ईडी ने दिल्ली शराब घोटाला मामले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग केस में आप सांसद संजय सिंह के खिलाफ शनिवार को आरोप पत्र दायर किया। जांच एजेंसी ने प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) की विभिन्न धाराओं के तहत राऊज एवेन्यू कोर्ट के समक्ष यह चार्जशीट दायर की है। उन पर सरकारी गवाह बने दिनेश अरोड़ा से 2 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगा है
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली शराब घोटाला मामले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग केस में आप सांसद संजय सिंह के खिलाफ शनिवार को आरोप पत्र दायर किया। जांच एजेंसी ने प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) की विभिन्न धाराओं के तहत राऊज एवेन्यू कोर्ट के समक्ष यह चार्जशीट दायर की है।

यह इस मामले में एक पूरक आरोप पत्र है, क्योंकि एजेंसी ने पहले ऐसी लगभग पांच शिकायतें दर्ज कर चुकी है। यह आरोप पत्र कुल 60 पेजों की है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच करनेवाली एजेंसी ईडी ने उन पर सरकारी गवाह बने दिनेश अरोड़ा से अपने सहयोगियों के माध्यम से 2 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाया है।

इससे पहले, सांसद संजय सिंह को 24 नवंबर को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था। तब कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत 4 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दी थी। इससे पहले संजय सिंह को कोर्ट ने 10 नवंबर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। 24 नवंबर यानी शुक्रवार को उनकी हिरासत पूरी हो गई थी। वहीं निचली अदालत से लेकर उच्चतम न्यायालय तक ने उनकी जमानत याचिका भी खारिज कर दी है।
4 अक्टूबर को हुई थी गिरफ्तारी
ED ने AAP सांसद संजय सिंह को 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। ईडी ने आरोप लगाया है कि संजय सिंह ने आबकारी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे कुछ शराब निर्माताओं, थोक विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं को मौद्रिक लाभ हुआ।

About Mahadand News

Check Also

सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है, मगर विपक्ष का उद्देश्य चर्चा करना नहीं, हंगामा करना है –  अमित शाह।*

सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है, मगर विपक्ष का उद्देश्य …