Breaking News

S C ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 22 दिसंबर तक बढ़ाई

src=”http://mahadandnews.com/wp-content/uploads/2023/11/suprimecourt-.jpg” alt=”” width=”275″ height=”183″ class=”alignnone size-full wp-image-1914″ />
नई दिल्ली, से वेदप्रकाश रस्तोगी की रपट महादण्ड के लिए
दिल्ली के शराब घोटाले में आरोपी और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. उन्होंने जमानत याचिका खारिज किए जाने के फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए रिव्यू पिटीशन दाखिल की है.

सुप्रीम कोर्ट ने 30 अक्टूबर को सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज कर दी थी. तब सुप्रीम कोर्ट ने माना था कि जांच एजेंसी 338 करोड़ रुपये के लेनदेन की बात अस्थाई रूप से साबित कर पाई है.

लगभग आठ महीने से जेल में बंद सिसोदिया की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट से पहले ही खारिज हो चुकी है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि अगर 6 से 8 महीने में ट्रायल पूरा नहीं होता है या अगले तीन महीने में ट्रायल की रफ्तार धीमी रहती है तो वो जमानत याचिका फिर से दाखिल कर सकते हैं.
सी बी आई केस में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 22 दिसंबर तक बढ़ी
मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 11 दिसंबर तक बढ़ी
सुकेश चंद्रशेखर और अरविंद केजरीवाल
‘तिहाड़ में जान का खतरा, दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए’, महा ठग सुकेश ने LG को फिर लिखी चिट्ठी
पत्नी को गले लगाकर भावुक हुए सिसोदिया
बीमार पत्नी से गले मिलकर भावुक हुए सिसोदिया, मुख्यमंत्री केजरीवाल बोले- ये तस्वीर बेहद पीड़ा दायी
सुप्रीम कोर्ट से पहले दिल्ली हाईकोर्ट भी सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज कर चुकी है. मई में हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा था कि सिसोदिया पर काफी गंभीर आरोप हैं. हाईकोर्ट ने कहा था कि सिसोदिया का इस मामले में व्यवहार भी सही नहीं रहा है. वो गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं. इनके पास 18 विभाग रहे हैं. पूर्व डिप्टी सीएम भी रहे हैं. इसलिए उनको जमानत नहीं दी जा सकती.
शराब घोटाले मामले में सीबीआई ने इस साल 26 फरवरी को सिसोदिया को गिरफ्तार किया था. इसके बाद 9 मार्च को भी ईडी ने सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया था. तब से ही सिसोदिया जेल में हैं.

ईडी शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले की जांच कर रही है. इस मामले में अदालत ने सिसोदिया की न्यायिक हिरासत को 11 दिसंबर तक बढ़ा दिया है. वहीं, सीबीआई के केस में सिसोदिया को 22 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

About Mahadand News

Check Also

*-PM श्री मोदी जी के नेतृत्व में बदली देश की स्वास्थ्य व्यवस्था, प्रिवेंटिव क्योर पर फोकस* *-मेडिकल शिक्षा, जनकल्याण और विकास में मध्यप्रदेश बना देश का नेतृत्वकर्ता* -जगत प्रकाश नड्डा *

*-PM श्री मोदी जी के नेतृत्व में बदली देश की स्वास्थ्य व्यवस्था, प्रिवेंटिव क्योर पर …