*- प्रत्येक नागरिक के लिए समान अधिकार व समान अवसर की परिकल्पना साकार होगी यूसीसी महिलाओं को अधिकार संपन्न बनाने के साथ उनके हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी- हेमंत खण्डेलवाल*
भोपाल, से राधावल्लभ शारदा द्वारा संपादित रपट
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने मध्यप्रदेश मंत्रि-परिषद द्वारा समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक को मंजूरी दिए जाने पर मध्यप्रदेश की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार प्रकट किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि यूसीसी समानता, न्याय और सशक्त समाज की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यूसीसी लागू होने पर मध्यप्रदेश में प्रत्येक नागरिक के लिए समान अधिकार व समान अवसर मिलने की परिकल्पना साकार होगी। इससे महिलाओं को अधिकार संपन्न बनाने के साथ उनके हितों की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार जनजातीय समाज की परंपराओं को सहेजने के लिए इस समाज को यूसीसी से मुक्त रखने का सराहनीय निर्णय लिया गया है। मंत्रि-परिषद का यह निर्णय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकास भी, विरासत भी की परिकल्पना को साकार करने के साथ ‘‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’’ की अवधारणा को साकार करेगा।
*यूसीसी लागू करना संविधान निर्माताओं की भावना को साकार करना है*
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता को लागू करना केवल प्रशासनिक निर्णय नहीं है, यह संविधान निर्माताओं की उस भावना को साकार करने का भी प्रयास है, जिसमें देश के प्रत्येक नागरिक के लिए समान अधिकार, समान अवसर तथा समान न्याय की परिकल्पना की गई थी। समान नागरिक संहिता का मूल उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को एक समान कानूनी व्यवस्था उपलब्ध कराना है, ताकि नागरिकों के अधिकार एवं कर्तव्य, पंथ या व्यक्तिगत परंपराओं के आधार पर अलग-अलग न हों, बल्कि संविधान की भावना के अनुरूप सभी के लिए समान रूप से लागू हों। यह निर्णय सामाजिक समरसता, न्यायिक समानता तथा महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से देश में यह चर्चा होती रही है कि व्यक्तिगत कानूनों में मौजूद विभिन्नताओं के कारण कई बार नागरिकों, विशेषकर महिलाओं को न्याय प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। समान नागरिक संहिता इस दिशा में एक सकारात्मक पहल है, जो महिलाओं को अधिक अधिकार-संपन्न बनाने और उनके हितों की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करने का मार्ग प्रशस्त करेगी।
*समान नागरिक संहिता सामाजिक न्याय की प्रतिबद्धता के एक नए युग का प्रारंभ है*
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास‘ के मंत्र पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी भावना के अनुरूप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार का यह निर्णय सामाजिक न्याय तथा समान अवसरों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और अधिक मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता एक नए युग का प्रारंभ है। सभी विवाहों का पंजीयन अनिवार्य करना नारी सशक्तिकरण एवं सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। महिलाओं को संपत्ति में पुरूषों के समान अधिकार देने का निर्णय आधी आबादी के हितों की रक्षा करना है ।
mahadandnews.com mahadandnews | www.mahadandnews.com