Breaking News

*-85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं व दिव्यांगों को घर से मतदान की सुविधा मिले

*-85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं व दिव्यांगों को घर से मतदान की सुविधा मिले*

भोपाल से राधावल्लभ शारदा के साथ दीप्ति कौर की रपट

भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को दतिया विधानसभा उपचुनाव के संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा आयोजित राजनीतिक दलों की बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, समावेशी एवं मतदाता हितैषी बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्री राहुल कोठारी एवं निर्वाचन आयोग समन्वय विभाग के प्रदेश संयोजक श्री एस.एस. उप्पल शामिल हुए।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्री राहुल कोठारी ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से आग्रह किया कि 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों तथा दिव्यांग श्रेणी के लगभग 2,500 पंजीकृत मतदाताओं को निर्वाचन आयोग के प्रावधानों के अनुरूप उनके निवास से मतदान (होम वोटिंग) की सुविधा प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के दौरान जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं, उनके मामलों की गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ समीक्षा की जाए, जिससे पात्र मतदाताओं के अधिकारों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। बैठक में पार्टी के निर्वाचन आयोग समन्वय विभाग के प्रदेश संयोजक श्री एस.एस. उप्पल ने भारत सरकार द्वारा नियुक्त किए जाने वाले चुनाव पर्यवेक्षकों के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की।

About Deepti kour

Check Also

– प्रदेश की भाजपा सरकार इसी माह समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में अग्रसर*- *मोहन यादव*

*- प्रदेश की भाजपा सरकार इसी माह समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में …