आप सब के सहयोग से बदल रही ग्वालियर की तस्वीर-श्री तोमर
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने उप नगर ग्वालियर में विकास कार्यों का भूमिपूजन किया
भोपाल से राधावल्लभ शारदा के साथ दीप्ति कौर की रपट
मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सोमवार को उप नगर ग्वालियर के वार्ड 5 में 80.22 लाख की लागत से निर्मित होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस मौके पर उन्होंने ग्वालियर को स्वच्छ, सुन्दर, प्रदूषण मुक्त और नशा मुक्त बनाने पर जोर देते हुए कहा कि आपका यह सेवक आप सभी के मान सम्मान में किसी तरह की कोर कसर नहीं छोड़ेगा। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष, पार्षद, वरिष्ठ कार्यकर्ता सहित जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम प्रशासन, विद्युत वितरण कंपनी सहित अन्य विभागों के अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
ऊर्जा मंत्री ने कहा आप सभी के सहयोग से हमारा ग्वालियर बदल रहा है, अब ग्वालियर को स्वच्छता में नम्बर वन बनाना है। उन्होंने कहा कि आप सभी साक्षी हैं कि पहले ग्वालियर उप नगर की क्या स्थिति थी, लेकिन आप सभी के आशीर्वाद और सहयोग के कारण ग्वालियर की तकदीर और तस्वीर बदली है और वह दिन अब दूर नहीं है, जब ग्वालियर का नाम पूरे सम्मान के साथ विकसित शहरों की श्रेणी में लिया जाएगा।
इस दौरान ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर उप नगर के वार्ड 5 में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन करते हुए कहा कि यह क्षेत्रवासियों को बेहतर वातावरण एवं आवश्यक जनसुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। आने वाले समय में यह विकास कार्य नागरिकों के लिए आकर्षण एवं सुविधा का केंद्र बनेंगे तथा नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगे। उन्होंने कहा कि विकास एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है। इससे आमजन को बेहतर आवागमन सुविधा एवं स्वच्छ वातावरण का लाभ प्राप्त होगा। विकास कार्यों के माध्यम से हर वार्ड और हर गली को बेहतर बनाने का संकल्प निरंतर जारी है।
इन विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सर्व प्रथम उप नगर ग्वालियर में वार्ड 5 स्थित गोकुल विलास फेस-3 में नहर वाले हनुमान मंदिर से प्रभातराय मूर्तिकार तक 34.80 लाख की लागत से निर्मित होने वाली डब्लूएमएम रोड़ निर्माण कार्य का भूमिपूजन संजीवनी पॉली क्लीनिक दाने बाबा के पीछे जलालपुर रोड पर आयोजित कार्यक्रम में किया। तदोपरान्त वार्ड 05 के ही होमगार्ड ऑफिस से बहोड़ापुर मुख्य मार्ग तक 45.42 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली सीमेंट कांक्रीट रोड एवं नाला निर्माण कार्य का भूमिपूजन मस्तान बाबा के पीछे स्थित हनुमान मंदिर बहोडापुर पर आयोजित कार्यक्रम में किया।
mahadandnews.com mahadandnews | www.mahadandnews.com