मंडला से दीप्ति कौर की रपट
मंडला जिले में एक ऐसी मर्डर मिस्ट्री का खुलासा हुआ है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया एक युवक पहले रहस्यमय तरीके से लापता होता है फिर उसका शव नाले में मिलता हैबशुरुआत में मामला गुमशुदगी का लगता है लेकिन जब पुलिस जांच आगे बढ़ाती है तो परत-दर-परत एक ऐसी साजिश सामने आती है जिसमें दोस्ती दुश्मनी सुपारी और बेरहमी से की गई हत्या की पूरी कहानी छिपी हुई थी दरअसल 22 जून को मुगदरा निवासी 36 वर्षीय तरेंद्र यादव के लापता होने की रिपोर्ट बम्हनी बंजर थाने में दर्ज कराई गई थी परिजनों को उम्मीद थी कि वह जल्द लौट आएगा लेकिन उसी दिन लिमरुआ के पास बोरिया नाला में उसका शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई शव की हालत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने साफ कर दिया कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या थी इसके बाद मंडला पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने के लिए विशेष टीम गठित की मोबाइल लोकेशन तकनीकी साक्ष्य और संदिग्धों की गतिविधियों को खंगाला गया जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी शक की सुई मृतक के परिचित लोगों की ओर घूमने लगी पुलिस पूछताछ में जो कहानी सामने आई वह किसी क्राइम थ्रिलर से कम नहीं थी जांच में खुलासा हुआ कि खेती-बाड़ी और पुरानी रंजिश को लेकर मृतक तरेंद्र यादव और आरोपी पक्ष के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था इसी दुश्मनी ने हत्या की साजिश को जन्म दिया
पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी राजा यादव ने अपने साथी अविनाश यादव के साथ मिलकर तरेंद्र यादव को रास्ते से हटाने की योजना बनाई इतना ही नहीं, हत्या को अंजाम दिलाने के लिए करीब एक लाख बीस हजार रुपये की सुपारी भी दी गई। इसके बाद तीन अन्य युवकों को हत्या के लिए तैयार किया गया 21 जून को गांव में शादी और बारात का माहौल था इसी भीड़ और उत्सव का फायदा उठाकर आरोपियों ने तरेंद्र यादव को शराब पिलाने के बहाने बारात से अलग बुलाया फिर सुनसान जगह पर ले जाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी हत्या के बाद सबूत मिटाने की नीयत से शव को बोरिया नाला में फेंक दिया गया ताकि मामला दुर्घटना या गुमशुदगी का लगे लेकिन अपराधी चाहे जितनी भी चालाकी कर ले पुलिस की जांच से बच नहीं सके। तकनीकी साक्ष्यों और लगातार पूछताछ के बाद पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया पुलिस ने इस अंधे हत्याकांड में शामिल सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे आगे की पूछताछ जारी है
तो मंडला में गुमशुदगी से शुरू हुई यह कहानी आखिरकार एक सुपारी किलिंग के खुलासे पर खत्म हुई एक ऐसा ब्लाइंड मर्डर जिसे आरोपी पूरी तरह छिपा हुआ समझ रहे थे लेकिन मंडला पुलिस ने उसकी हर परत खोलकर सच को सामने ला दिया है
बाईट-राजेश रघुवंशी एस पी मंडला
mahadandnews.com mahadandnews | www.mahadandnews.com