Breaking News

नर्मदा नदी में डूबने से बालक को मृत पाया गया

मंडला से दीप्ति कौर की रपट

नर्मदा नदी में डूबने से बालक को मृत पाया गया

मंडला से खबर जहां नर्मदा नदी के माहिष्मती घाट पर एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया है। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे एक 14 से 15 वर्षीय किशोर के नदी में डूब जाने की सूचना मिली है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया पुलिस, होमगार्ड और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचकर किशोर की तलाश में जुटे हुए हैं। लगातार हो रही डूबने की घटनाओं के बीच यह हादसा घाट की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है
जानकारी के मुताबिक सुबह के समय माहिष्मती घाट पर लोगों की आवाजाही के बीच अचानक एक किशोर के नर्मदा नदी में डूबने की सूचना मिली सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला सक्रिय हुआ और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया गोताखोर नदी के गहरे हिस्सों में किशोर की तलाश कर रहे हैं, जबकि घाट पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई है
माहिष्मती घाट पर बीते कुछ दिनों में डूबने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा इंतजाम नाकाफी नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घाट के खतरनाक और गहरे हिस्सों में न तो पर्याप्त चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और न ही सुरक्षा कर्मियों की नियमित तैनाती की गई है यही वजह है कि आए दिन ऐसे हादसे सामने आ रहे हैं
घटना के बाद लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि घाट पर स्थायी सुरक्षा व्यवस्था की जाए बचाव उपकरण उपलब्ध कराए जाएं और खतरनाक क्षेत्रों में बैरिकेडिंग कर लोगों की आवाजाही नियंत्रित की जाए
फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है

About Deepti kour

Check Also

प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मकरोनिया में देखा अमृत 2.0 का काम; 2 एकड़ ज़ोन में 1,000 पौधों के रोपण के साथ वृहद पर्यावरण अभियान शुरू*

*प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मकरोनिया में देखा अमृत 2.0 का काम; 2 एकड़ ज़ोन …