Breaking News

मंडला जिले के नैनपुर थाना क्षेत्र से खबर जहां पुलिस ने जंगल क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 45 मवेशियों से भरे एक ट्रक को पकड़ा है।

ब्रेकिंग न्यूज़ मंडला

मंडला से दीप्ति कौर की रपट

मंडला जिले के नैनपुर थाना क्षेत्र से खबर जहां पुलिस ने जंगल क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 45 मवेशियों से भरे एक ट्रक को पकड़ा है। ट्रक में भैंसों और बछड़ों को अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंसकर भरा गया था पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रक सहित अन्य वाहन जब्त कर लिए हैं जानकारी के अनुसार नैनपुर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम हमनगांव और मलधा के बीच जंगल क्षेत्र में एक ट्रक में बड़ी संख्या में मवेशियों को भरकर रखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर ट्रक की जांच की।
तलाशी के दौरान ट्रक क्रमांक MP20 ZK 3507 में 45 नग भैंस और बछड़े बेहद क्रूरतापूर्वक रस्सियों से बांधकर ठूंस-ठूंसकर भरे हुए पाए गए। पुलिस ने मौके से इरफान कुरैशी और मोहम्मद इरशाद कुरैशी को हिरासत में लिया वहीं एक ट्रक और दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मवेशियों को भूखा-प्यासा रखकर अमानवीय तरीके से परिवहन किया जा रहा था इसके बाद नैनपुर पुलिस ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है बरामद सभी 45 मवेशियों को सुरक्षित रूप से नैनपुर कांजी हाउस भेजा गया है जबकि जब्त वाहनों को थाना परिसर में रखा गया है पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मवेशियों को कहां से लाया जा रहा था और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था
मंडला में नैनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई जंगल में पकड़ा 45 मवेशियों से भरा ट्रक दो आरोपियों पर मामला दर्ज

About Deepti kour

Check Also

प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मकरोनिया में देखा अमृत 2.0 का काम; 2 एकड़ ज़ोन में 1,000 पौधों के रोपण के साथ वृहद पर्यावरण अभियान शुरू*

*प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मकरोनिया में देखा अमृत 2.0 का काम; 2 एकड़ ज़ोन …