Breaking News

– मुख्यमंत्री जबलपुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बैतूल में करेंगे योग*

*प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून, रविवार को प्रदेश के सभी मंडलों में होगा सामूहिक योग*
——————————————————–
*- मुख्यमंत्री जबलपुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बैतूल में करेंगे योग*

भोपाल से प्रांतीय मीडिया प्रभारी दीप्ति कौर की रपट

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर 21 जून, रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा प्रदेश के सभी मंडलों में सामूहिक योग का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल सहित पार्टी का प्रदेश नेतृत्व अलग-अलग मंडलों में पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों के साथ सामूहिक रूप से योग करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 21 जून, रविवार को प्रातः 7ः30 बजे जबलपुर के सदर स्थित गैरिसन ग्राउंड में सामूहिक योग कार्यक्रम में शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल बैतूल के हॉकी स्टेडियम में प्रातः 6ः30 बजे पार्टी कार्यकर्ता व स्थानीयजनों के साथ योग करेंगे।
इसके साथ मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री गण, मध्यप्रदेश शासन के मंत्रीगण, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यकर्ता अलग-अलग मंडलों में स्थानीयजनों के साथ सामूहिक योग कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे

About Deepti kour

Check Also

*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर टी.टी. नगर स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम

*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर टी.टी. नगर स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम* भोपाल से …