Breaking News

*नागरिक सुविधाओं का विस्तार निरंतर जारी है* *भगवानदास सबनानी

भोपाल से प्रांतीय मीडिया प्रभारी दीप्ति कौर की रपट

*नागरिक सुविधाओं का विस्तार निरंतर जारी है*
*भगवानदास सबनानी*
20 जून भोपाल – विधायक भगवानदास सबनानी ने दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 29 एवं वार्ड 46 में विकास कार्यों के लिए शनिवार को भूमि पूजन किया।
दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य तीव्र गति के साथ किये जा रहे है समय-समय कार्यों की समीक्षा कर, नए कार्य भी प्रारंभ किया जा रहे हैं। शनिवार को विधायक भगवानदास सबनानी द्वारा वार्ड 46 की याचना कॉलोनी ऋषि नगर एवं न्यू नर्मदा भवन क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए एवं वार्ड 29 के राहुल नगर में सीसी रोड निर्माण कार्य का भी भूमि पूजन किया गया।
इन कार्यों के हो जाने से नागरिक सुविधाओं का विस्तार होगा।
इस अवसर पर सबनानी ने कहा कि संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र के लिए योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य किया जा रहे हैं समय-समय पर कार्यों की समीक्षा की जाती है कार्य समय सीमा में हो इसके विशेष निर्देश दिए गए हैं। समय-समय पर क्षेत्र की जनता से संवाद कर विकास कार्यों की योजनाएं बनाई जाती हैं, मेरा प्रयास है दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र को सुविधायुक्त, स्वच्छ एवं विकसित क्षेत्र बनाया जाए, इसके लिए हम सभी को मिलजुल कर प्रयास करने होंगे।
इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी राजू अनेजा मंडल अध्यक्ष हेमंत बड़गैया महामंत्री लक्ष्मी गोरेवर राकेश जैन पंकज त्रिपाठी मुन्ना पूरी विनोद प्रजापति नंदू सनासे सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

About Deepti kour

Check Also

*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर टी.टी. नगर स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम

*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर टी.टी. नगर स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम* भोपाल से …