Breaking News

निमोनिया से बचाव के लिए वयस्कों में टीकाकरण जरूरी- डॉ. मनीषा श्रीवास्तव

भोपाल से प्रांतीय मीडिया प्रभारी दीप्ति कौर की रपट

निमोनिया से बचाव के लिए वयस्कों में टीकाकरण जरूरी- डॉ. मनीषा श्रीवास्तव
“Shielding Health: Impact of Pneumococcal Vaccine in Adults” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद-भोपाल स्मारक अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (आईसीएमआर-बीएमएचआरसी), भोपाल द्वारा “Shielding Health: Impact of Pneumococcal Vaccine in Adults” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वयस्कों में न्यूमोकोकल संक्रमण की रोकथाम तथा टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
बीएमएचआरसी संस्थान की प्रभारी निदेशक डॉ. मनीषा श्रीवास्तव ने कहा चिकित्सा-विज्ञान के क्षेत्र में प्रतिदिन नए-नए प्रयोग होते रहते हैं और विज्ञान हमें अपडेट बनाए रखता है। भारत में वयस्क टीकाकरण की दर अभी भी कम है और न्यूमोकोकल निमोनिया से बचाव के लिए चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और आमजन के स्तर पर टीकाकरण बढ़ाने के लिए जागरूकता जरूरी है । आगे उन्होने कहा कि किसी मरीज को न्यूमोकोकल निमोनिया का संक्रमण हो गया हो और उसे पहले से वैक्सीन नहीं लगा हो तो उसकी जान को खतरा हो सकता है। थैलिसीमिया, सिकल सेल और ट्रांसप्लांट वाले मरीजों में रोग-प्रतिरोधक क्षमता वैसे ही कम होती है। ऐसे में जागरूक रहकर ही रोग से मुक़ाबला किया जा सकता है।
व्याख्यानमाला सत्र में फायजर फार्मास्युटिकल कंपनी के डॉ विशाल ने जानकारी दी कि भारत में न्यूमोकोकल बीमारी का संक्रमण काफी अधिक है, जो निमोनिया, रक्त संक्रमण और मेनिन्जाइटिस जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। विशेष रूप से 50 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, मधुमेह, हृदय एवं फेफड़ों के रोगों से ग्रसित लोग तथा कमजोर प्रतिरक्षा क्षमता वाले व्यक्ति इसके प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं। आगे डॉ विशाल ने कहा कि न्यूमोकोकल कंजुगेट वैक्सीन (PCV13) वयस्कों एवं सह-रुग्णताओं (Comorbidities) से ग्रसित लोगों में संक्रमण से प्रभावी सुरक्षा प्रदान करती है। यह वैक्सीन-टाइप इनवेसिव न्यूमोकोकल डिजीज (VT-IPD) तथा कम्युनिटी-अक्वायर्ड निमोनिया (VT-CAP) के जोखिम को कम करने में सहायक सिद्ध हुई है। इस बात पर भी जोर दिया गया कि किसी भी रोग को आगे बढ्ने से रोकने के लिए उसकी रोकथाम करना ही महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, पी. जी. विद्यार्थियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने भाग लिया।

About Deepti kour

Check Also

बीएमएचआरसी में योग सप्ताह का शुभारंभ, सुरक्षा कर्मियों ने किया योग अभ्यास —अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही हैं विभिन्न गतिविधियां

बीएमएचआरसी में योग सप्ताह का शुभारंभ, सुरक्षा कर्मियों ने किया योग अभ्यास —अंतरराष्ट्रीय योग दिवस …