भोपाल से प्रांतीय मीडिया प्रभारी दीप्ति कौर की रपट
*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल, पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, गुजरात के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री रत्नाकर जी एवं प्रशिक्षण महाअभियान पश्चिम मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रभारी श्री के.सी. पटेल ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंडल व जिला प्रशिक्षण वर्ग की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक को किया संबोधित*
—————————————————–
*- प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं के बल पर 2028 के विधानसभा चुनाव में सर्वाधिक सीटें जीतेगी भाजपा*
*- जनता के विश्वास का प्रमाण है देश के 80 प्रतिशत भू-भाग पर भाजपा-एनडीए की सरकारें*
*- डॉ. मोहन यादव*
*- कार्यकर्ता शक्ति का प्रतीक है प्रदेश के सभी 1313 मंडल एवं 62 जिलों में प्रशिक्षण वर्ग संपन्न होना*
*- प्रशिक्षण को जीवन, व्यवहार और आचरण में उतारने से समाज को वास्तविक लाभ मिलता है*
*- श्री हेमंत खण्डेलवाल*
*- प्रशिक्षण का भाव आपके आचरण और व्यवहार में परिलक्षित होना चाहिए*
*- प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व से विश्व के कई देशों में हुआ वंदेमातरम् का गायन*
*- डॉ. महेन्द्र सिंह*
*- प्रशिक्षण वर्ग संगठन की संरचना को और मजबूती देने के लिए आवश्यक*
*- पार्टी कार्यकर्ताओं के कार्य करने का तरीका बदलता है प्रशिक्षण वर्ग*
*- श्री रत्नाकर जी*
*- भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की अपेक्षा पर खरा उतरा मध्यप्रदेश का प्रशिक्षण वर्ग*
*- शत-प्रतिशत मंडल प्रशिक्षण वर्ग संपन्न होना भाजपा संगठन की बड़ी उपलब्धि*
*- श्री के.सी. पटेल*
भोपाल, 16/06/2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल, पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, गुजरात के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री रत्नाकर जी एवं प्रशिक्षण महाअभियान पश्चिम मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रभारी श्री के.सी. पटेल ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत आयोजित मंडल व जिला प्रशिक्षण वर्ग की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक को संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं के बल पर वर्ष 2028 के विधानसभा में सर्वाधिक सीटों पर विजय प्राप्त कर इतिहास रचेगी। प्रदेश संगठन ने जिस गंभीरता और प्रभावी ढंग से प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया है, वह निश्चित रूप से आने वाले वर्षों में संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही भाजपा की वास्तविक ताकत हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश के सभी 1313 मंडलों एवं 62 जिलों में प्रशिक्षण वर्ग संपन्न होना कार्यकर्ता शक्ति का प्रतीक है। प्रशिक्षण को जीवन, व्यवहार और आचरण में उतारने से समाज को वास्तविक लाभ मिलता है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण में मिली सीख का भाव आप सभी कार्यकर्ताओं के आचरण व व्यवहार में परिलक्षित होना चाहिए। कुछ लोग देश में वंदेमातरम् का गायन करने से परहेज करते हैं, लेकिन यह नया भारत है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में विश्व के कई देशों में वंदेमातरम् का गायन हो रहा है। गुजरात के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री रत्नाकर जी ने कहा कि पार्टी संगठन की संरचना को और मजबूती देने के लिए कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करना आवश्यक होता है। प्रशिक्षण से पार्टी कार्यकर्ताओं के कार्य करने का तरीका बदलता है। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के पश्चिम मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रभारी श्री के.सी. पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश का संगठन मंडल और जिला प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की अपेक्षा पर खरा उतरा है। शत-प्रतिशत मंडल प्रशिक्षण वर्ग संपन्न होना मध्यप्रदेश पार्टी संगठन की बड़ी उपलब्धि है।
*विश्व में अस्थिरता के बीच आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है भारत- डॉ. मोहन यादव*
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वर्तमान में देश के लगभग 80 प्रतिशत भू-भाग पर भाजपा और एनडीए की सरकारें हैं। यह किसी राजनीतिक संयोग का परिणाम नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व पर विश्वास का प्रमाण है। आज विश्व की अनेक महाशक्तियां अस्थिरता और संकटों का सामना कर रही हैं, लेकिन विश्व में अस्थिरता के बावजूद, भारत आत्मविश्वास के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री जी ने कभी भी राष्ट्रहित और भारत के स्वाभिमान से समझौता नहीं किया और यही भाजपा की सबसे बड़ी पहचान है। भाजपा देश का एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जहां कार्यकर्ताओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। आज युवा कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष बन रहे हैं, महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं और नेतृत्व की नई पीढ़ी तैयार कर रहे हैं। भाजपा में पद परिवार, वंश या विशेषाधिकार से नहीं, बल्कि परिश्रम, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा से प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों को दशकों तक असंभव बताया जाता रहा, उन्हें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में संभव कर दिखाया है। जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटाना हो या अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण, भाजपा ने अपने संकल्पों को सिद्ध करके दिखाया है। जो कार्य वर्षों तक केवल राजनीतिक भाषणों का हिस्सा बने रहे, उन्हें भाजपा सरकार ने धरातल पर उतारकर इतिहास रचा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह एक सुखद संयोग है कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण हुए हैं। भारतीय परंपरा में 12 अंक का विशेष महत्व है। जिस प्रकार 12 वर्षों में सिंहस्थ का महापर्व आता है, उसी प्रकार प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व के इन 12 वर्षों ने भारत के विकास, सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए अध्याय लिखे हैं।
*तुष्टिकरण की राजनीति को समाप्त कर समान न्याय की ओर बढ़ रहा मध्यप्रदेश*
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश भी समान नागरिक संहिता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और जल्द ही इस दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाले अग्रणी राज्यों में शामिल होगा। तुष्टिकरण की राजनीति को समाप्त कर मध्यप्रदेश समान न्याय और समान अधिकारों की दिशा में आगे बढ़ रहा है। भाजपा सरकार ने महिलाओं के सम्मान और सामाजिक न्याय के लिए तीन तलाक जैसी कुप्रथा को समाप्त कर ऐतिहासिक कदम उठाया, जबकि कांग्रेस वर्षों तक तुष्टिकरण की राजनीति में उलझी रही। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा की पंचनिष्ठाएं केवल विचार नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के जीवन का मार्गदर्शन हैं। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता ‘राष्ट्र प्रथम’ के भाव के साथ समाज और देश के विकास के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में जनता ने भाजपा को ऐतिहासिक जनादेश दिया था। अब हमारा लक्ष्य वर्ष 2028 में उससे भी बड़ी विजय प्राप्त करना है। भाजपा कार्यकर्ताओं की ऊर्जा, संगठन की मजबूती और जनता के विश्वास के बल पर आगामी विधानसभा चुनाव में वर्ष 2023 से भी अधिक सीटें जीतकर नया इतिहास रचेगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के 80 प्रतिशत से अधिक भू-भाग पर वर्तमान में भाजपा व एनडीए गठबंधन की सरकारें हैं, जो देश की जनता के विश्वास का प्रत्यक्ष प्रमाण हैं। यह केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि भाजपा के आगामी विजय अभियान का मजबूत आधार है।
*प्रदेश के सभी 1313 मंडलों में शत-प्रतिशत प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न-श्री हेमंत खण्डेलवाल*
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष .श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश के 62 संगठनात्मक जिलों एवं 1313 मंडलों में शत-प्रतिशत प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। प्रशिक्षण को जब हम जीवन, व्यवहार और आचरण में उतारते हैं तो समाज को उसका वास्तविक लाभ मिलता है। प्रशिक्षण हमारी पार्टी की सतत चलने वाली कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण अंग है। कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण व योजनाबद्ध कार्यप्रणाली के कारण प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन सूचीबद्ध एवं सुव्यवस्थित तरीके से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसके लिए मैं सभी टोली सदस्यों एवं प्रशिक्षण कार्य से जुड़े कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं। कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से संगठनात्मक प्रशिक्षण अभियान को नई गति और प्रभावशीलता प्राप्त हुई है। मध्यप्रदेश के सभी जिलों में प्रत्येक दो माह में नियमित रूप से कोर कमेटी की बैठकें आयोजित की जा रही हैं। आगामी जुलाई माह में प्रस्तावित कोर कमेटी बैठकों में प्रशिक्षण वर्गों की विस्तृत समीक्षा और अधिक प्रभावी एवं परिणामकारी बनाने के सुझावों पर विशेष चर्चा की जाएगी।
*प्रशिक्षण वर्ग के अनुभव को आचरण व व्यवहार का हिस्सा बनाएं*
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग का अनुभव केवल कार्यक्रमों तक सीमित न रहे, बल्कि उसे अपने दैनिक जीवन, व्यवहार एवं आचरण का हिस्सा बनाया जाए। प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान, संस्कार एवं अनुभवों का लाभ समाज के अन्य लोगों तक भी पहुंचे, इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए, जिससे उनके जीवन में भी सकारात्मक परिवर्तन आ सके। प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल व्यक्तिगत विकास नहीं है, बल्कि संगठन की विचारधारा, मूल्यों एवं कार्य संस्कृति को आत्मसात करना भी है। जब प्रशिक्षण हमारे व्यक्तित्व, व्यवहार और कार्यपद्धति में दिखाई देगा, तभी उसका वास्तविक उद्देश्य पूर्ण होगा और संगठन तथा समाज दोनों को उसका लाभ प्राप्त होगा। कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं, जिससे पात्र हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी के साथ उनका लाभ भी समय पर प्राप्त हो सके।
*कार्यकर्ताओं के दैनिक जीवन में दिखना चाहिए प्रशिक्षण में मिली सीख- डॉ. महेन्द्र सिंह*
भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को अनुभव व सीख मिली है, वह दैनिक जीवन में दिखना चाहिए। प्रशिक्षण का भाव आपके आचरण-व्यवहार में परिलक्षित होना चाहिए। प्रशिक्षण में मिली सीख जब आप सभी कार्यकर्ताओं के मन-मस्तिष्क में रहेगी, तभी उसकी सार्थकर्ता सिद्ध होगी। व्यक्ति से संगठन और संगठन से राष्ट्र का निर्माण होता है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है, और संगठन विचारधारा आधारित है। अगर विचारधारा कमजोर हुई तो संगठन कमजोर पड़ सकता है। ऐसे में हम सभी कार्यकर्ताओं को राष्ट्र प्रथम के साथ अपनी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठन को और मजबूती प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में मिले अनुभवों का अनवरत अभ्यास किया जाना चाहिए, ताकि वह कार्यकर्ताओं के मन-मस्तिष्क में अच्छी तरह बैठ जाएं। जब हम कहीं जाएं तो हमारे आचरण और व्यवहार में यह दिखना चाहिए कि हम प्रशिक्षित हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व से हम सभी गौरवान्वित हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के स्वागत व सम्मान में स्लोवाकिया में वहां की महिलाएं वंदेमातरम् का गायन कर रही थीं, यह दृश्य कितना सुखद है।
*प्रशिक्षण वर्ग संगठन की संरचना को मजबूत करने के लिए होता है-श्री रत्नाकर जी*
गुजरात के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री रत्नाकर जी ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग पूरे संगठन की संरचना को मजबूत करने के लिए होता है। प्रशिक्षण वर्ग समझदारी विकसित करने का सर्वोत्तम माध्यम होता है। प्रशिक्षण से संगठन मजबूत होता है, कार्यकर्ताओं का बौद्धिक स्तर और अधिक ऊंचा होता है। भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत व परिश्रम के साथ संगठनात्मक शक्ति से आज इतनी ऊंचाई तक पहुंची है। प्रशिक्षण वर्ग पूरे संगठन की संरचना को मजबूत करने के लिए होता है। प्रशिक्षण वर्ग को और अधिक व्यवस्थित व उत्साहपूर्ण माहौल में करने के लिए नवाचार किए गए हैं। ऐसे नवाचार आगे भी होने चाहिए, जिससे प्रशिक्षण वर्ग की गुणवत्ता बढ़ाने के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों का भी निर्वहन होता है। संगठन में मिले अनुभव व सीख को सभी कार्यकर्ता अपने जीवनशैली में उतारें। प्रशिक्षण से मिली सीख को समाज में उपयोग कर अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का भी और बेहतर तरीके से हम निर्वहन कर सकें, ऐसा भी भाव हम सभी को रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षिक कार्यकर्ताओं के कार्य-व्यवहार में यह झलकना चाहिए कि वह पार्टी के प्रशिक्षण वर्ग से प्रशिक्षित हैं।
*पश्चिम मध्य क्षेत्र के सात राज्यों में मध्यप्रदेश का कार्य बहुत अच्छा रहा- श्री के.सी. पटेल*
पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के पश्चिम मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रभारी श्री के.सी. पटेल ने कहा कि प्रशिक्षण की दृष्टि से इस जोन में सात राज्य हैं। मध्यप्रदेश का मंडल और जिला प्रशिक्षण वर्ग इन सातों राज्यों में बहुत अच्छा रहा। शीर्ष नेतृत्व ने भी मध्यप्रदेश के प्रशिक्षण वर्ग की सराहना की है। मंडल और जिला प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थिति भी अच्छी रही। पार्टी कार्यकर्ताओं के चहुंमुखी विकास के लिए प्रशिक्षण वर्ग आवश्यक होते हैं। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं के व्यक्त्वि विकास के लिए प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया था। आने वाले समय में प्रदेश का प्रशिक्षण वर्ग होना है। विषय वक्ताओं ने प्रशिक्षण में जो भी विषय आप सभी कार्यकर्ताओं के समक्ष रखें हैं, उन्हें हम सभी कार्यकर्ताओं को अपने आचरण व व्यवहार में उतारकर उससे मिली सीख से समाज की भलाई का कार्य करना चाहिए।
बैठक में पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नंदिता पाठक, प्रदेश महामंत्री श्री सुमेर सिंह सोलंकी, प्रदेश मंत्री श्री राजेन्द्र सिंह, प्रशिक्षण महाअभियान के प्रदेश संयोजक श्री विजय दुबे एवं डॉ. अभय यादव मंचासीन रहे। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रशिक्षण अभियान प्रभारी व अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
mahadandnews.com mahadandnews | www.mahadandnews.com