Breaking News

सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष जनसंपर्क अभियान *विधायक भगवानदास सबनानी ने प्रबुद्ध जनों से किया जनसंवाद

*मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष जनसंपर्क अभियान
*विधायक भगवानदास सबनानी ने प्रबुद्ध जनों से किया जनसंवाद

भोपाल से प्रांतीय मीडिया प्रभारी दीप्ति कौर की रपट

केंद्र में मोदी सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक भगवानदास सबनानी ने क्षेत्र के प्रबुद्ध एवं विशिष्ट जनों से उनके निवास पर जाकर आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के ऐतिहासिक कामकाज और उपलब्धियों पर चर्चा की, साथ ही देश के विकास के लिए उनके बहुमूल्य सुझाव भी नोट किए।
विधायक सबनानी ने दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के टैगोर मंडल के अंतर्गत पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात संगीतकार उमाकांत गुंडेचा, बाल साहित्य केंद्र के सचिव महेश सक्सेना, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के पूर्व संयुक्त संचालक विनोद प्रधान से संवाद किया।
इसके पश्चात करुणाधाम मंडल में उन्होंने सेवानिवृत्त डीजी वी.के. त्रिपाठी, रिवेरा टाउन के अध्यक्ष एन.सी. बघेल, वरिष्ठ साहित्यकार एवं दूरदर्शन के पूर्व महानिदेशक डायरेक्टर जनरल शशांक आदर्श तथा बाल साहित्यकार श्यामा गुप्ता के निवास पहुंचकर उनसे सीधा संवाद किया।
इस विशेष जनसंपर्क अभियान के दौरान विधानसभा प्रभारी राजू अनेजा, मंडल अध्यक्ष पारस नरवरिया, मंडल अध्यक्ष मुकेश देहाडे, मंडल अध्यक्ष हेमंत बडगैया, महामंत्री संदीप तोमर शैलेंद्र निगम सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

About Deepti kour

Check Also

सोमवती अमावस्या पर नर्मदा स्नान के दौरान मंडला के रपटा घाट एनीकट में बड़ा हादसा हो गया।

ब्रेकिंग न्यूज़ मंडला मंडला से दीप्ति कौर की रपट सोमवती अमावस्या पर नर्मदा स्नान के …