Breaking News

जल गंगा संवर्धन मिशन के अंतर्गत सिंधी मेला समिति ने दिया जल संरक्षण करने का संदेश*

*जल गंगा संवर्धन मिशन के अंतर्गत सिंधी मेला समिति ने दिया जल संरक्षण करने का संदेश*

भोपाल से प्रांतीय मीडिया प्रभारी दीप्ति कौर की रपट

जल संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन के संकल्प के साथ रविवार को जल गंगा संवर्धन मिशन के 14वें दिन भोपाल में एक प्रेरणादायक जनजागरण अभियान आयोजित किया गया।
प्रकृति और जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता कर अपने दायित्व का परिचय दिया। इस अवसर पर सिन्धी मेला समिति के मुख्य संरक्षक व विधायक भगवानदास सबनानी, महापौर श्रीमती मालती राय डॉ. प्रिया भावे चित्तावार एवं सिन्धी मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी सहित अन्य साथीगण उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण सुरक्षा के महत्व पर अपने विचार साझा किए और जनभागीदारी को इस अभियान की सबसे बड़ी शक्ति बताया। यह अभियान नर्मदा मिशन परिवार, HER Health, Dr. Kshama Dhodapkar Foundation, Run for Her, SETU, SMS (सिन्धी मेला समिति), भोपाल के सहयोग से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

About Deepti kour

Check Also

*प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज पाण्डेय ने रविवार को सागर जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता कर संबोधित किया* ——

*प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण …