Breaking News

गुणवत्ता, समयबद्धता और पारदर्शिता के साथ पूर्ण हों विकास कार्य – ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

गुणवत्ता, समयबद्धता और पारदर्शिता के साथ पूर्ण हों विकास कार्य – ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

भोपाल से प्रांतीय मीडिया प्रभारी दीप्ति कौर की रपट

शनिवार देर रात्रि चंदनपुरा बस्ती में निरीक्षण करने पहुंचे ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

ग्वालियर
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शनिवार देर रात उप नगर ग्वालियर के वार्ड नंबर 16 स्थित चंदनपुरा में विकास कार्यों तथा राज्य और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की हकीकत जानने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की जनता को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ निर्माणाधीन सड़क एवं सीवर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने निर्माणाधीन सड़क के प्रगति कार्य का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता, समयबद्धता और पारदर्शिता के साथ कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। ऊर्जा मंत्री ने चंदनपुरा स्थित निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण करते हुए कार्य की गुणवत्ता बेहतर रखने की बात कही।उन्होंने चंदनपुरा एवं न्यू चंदनपुरा क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान सीवर लाइन, नाला एवं पार्क की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

About Deepti kour

Check Also

*प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज पाण्डेय ने रविवार को सागर जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता कर संबोधित किया* ——

*प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण …