*प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज पाण्डेय ने रविवार को सागर जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता कर संबोधित किया*
——————————————–
*- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने स्वच्छता और जनकल्याण को बनाया जनआंदोलन*
*- ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण को मिली नई दिशा*
*- प्रधानमंत्री जी ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया*
*- श्रीमती सरोज पाण्डेय*
भोपाल/सागर, 14/06/2026। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज पाण्डेय ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के सफलमत 12 वर्ष पूर्ण होने पर रविवार को सागर जिले के वृद्ध आश्रम में ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान के तहत पौधारोपण कर बुजुर्गों से संवाद, चकराघाट में दीपदान कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया एवं राॅयल पैलेस में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन को संबोधित किया। इसके पूर्व संविधान चैक पर स्वच्छता अभियान में सहभागिता कर बाबा साहब डाॅ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सफाई मित्रों को सम्मानित किया। अटल पार्क में ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान के तहत अपनी माताजी की स्मृति में पौधारोपण कर श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया एवं प्र्रगति पथ का अवलोकन किया। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने स्वच्छता को जनआंदोलन बनाया और करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने राजनीति से परिवारवाद, व्यक्तिवाद की राजनीति को समाप्त कर सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के कार्यों में नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने ने मकरोनिया विधानसभा क्षेत्र में श्री गुलजारीलाल जैन, कृषि विशेषज्ञ श्री राजकुमार ठाकुर, कर्नल श्री राम सिंह से भेंट कर उनका सम्मान भी किया। विकसित भारत संकल्प सम्मेलन को मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, पार्टी की प्रदेश महामंत्री व सांसद डाॅ. लता वानखेड़े, जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी ने भी संबोधित किया। आभार विधायक श्री शैलेन्द्र जैन ने व्यक्त किया।
*प्रधानमंत्री ने राजनीति को सेवा व जनकल्याण का माध्यम बनाया*
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने राजनीति को परिवारवाद से ऊपर उठाकर सेवा, सुशासन और जनकल्याण का माध्यम बनाया है। गरीब, किसान, महिला, युवा और श्रमिकों के लिए संचालित योजनाओं ने देश के विकास को नई दिशा दी है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने जनकल्याण, स्वच्छता, महिला सम्मान और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन देखे हैं। वर्ष 2014 से पहले करोड़ों परिवार शौचालय जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित थे, लेकिन प्रधानमंत्री जी ने इसे माताओं-बहनों की गरिमा और सुरक्षा से जोड़ते हुए जनआंदोलन का रूप दिया। आज स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से देश में स्वच्छता के प्रति नई चेतना विकसित हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने केवल स्वच्छता अभियान नहीं चलाया, बल्कि सफाई मित्रों के प्रति सम्मान की भावना भी समाज में विकसित की। स्वयं सफाई कर्मियों के चरण पखारकर उन्होंने पूरे देश को संदेश दिया कि स्वच्छता मित्र समाज के महत्वपूर्ण सहयोगी हैं। सफाई मित्रों का सम्मान करते हुए उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन कर्मयोगियों के प्रति समाज की कृतज्ञता का प्रतीक है, जो प्रतिदिन शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने में योगदान देते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रारंभ किए गए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को मातृ सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया।
*प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश ने विकास और आत्मनिर्भरता की नई पहचान बनाई*
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान देश ने विकास और प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इस अवधि में आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व विस्तार देखने को मिला है। देशभर में सड़कों, रेलवे, मेट्रो नेटवर्क, हवाई अड्डों और डिजिटल कनेक्टिविटी का तेजी से विकास हुआ है, जिससे आम नागरिकों के जीवन में व्यापक परिवर्तन आया है। शिक्षा के क्षेत्र में भी भारत ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। नई शिक्षा नीति के माध्यम से युवाओं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कौशल उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे देश का युवा आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप, नवाचार, डिजिटल भुगतान, तकनीकी विकास और विनिर्माण के क्षेत्र में भारत ने विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। आज देश का युवा केवल रोजगार तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार उपलब्ध कराने वाला बन रहा है। नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति ने भारत को वैश्विक मंच पर नई प्रतिष्ठा दिलाई है।
*महिला सशक्तिकरण के कार्यों को प्राथमिकता दी गई*
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में कोविड-19 महामारी के कठिन दौर में भारत ने अपनी वैज्ञानिक क्षमता और आत्मनिर्भरता का परिचय दिया। देश ने रिकॉर्ड समय में अपने नागरिकों को टीके उपलब्ध कराए और साथ ही अनेक देशों की सहायता कर मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी प्रदर्शित की। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास की अवधारणा को विशेष महत्व दिया गया है। शिक्षा, स्वयं सहायता समूहों, स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण के माध्यम से महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत-2047 केवल सरकार की योजना नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का राष्ट्रीय संकल्प है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेष रूप से प्रबुद्धजनों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में किसानों, गरीबों, युवाओं और महिलाओं का सशक्तिकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रहा है।
विभिन्न कार्यक्रमों में पार्टी के प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, विधायक श्री प्रदीप लारिया, कुश समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रभु दयाल कुशवाहा, संभाग प्रभारी श्री गौरव सिरोठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष श्री वृन्दावन अहिरवार, प्रभारी एवं जिला महामंत्री श्री चैतराम अभियान टोली जिला संयोजक श्री जगन्नाथ गुरैया सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
mahadandnews.com mahadandnews | www.mahadandnews.com