भोपाल से प्रांतीय मीडिया प्रभारी दीप्ति कौर की रपट
*प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने का गौरवपूर्ण कीर्तिमान स्थापित करने पर बुधवार को प्रदेश के प्रमुख मंदिरों, पार्टी के प्रदेश कार्यालय एवं सभी विधानसभाओं में धार्मिक आयोजन हुए*
——————————————————
*- प्रधानमंत्री जी ने जनसेवा, समर्पण और विश्वास के 12 वर्षों में रचा नया इतिहास*
*- भाजपा ने राज्यसभा के माध्यम से सभी समाज वर्ग का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया है*
*- डॉ. मोहन यादव*
*- प्रधानमंत्री जी ने भारत को वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया है*
*- प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है*
*- श्री हेमंत खण्डेलवाल*
*- प्रधानमंत्री जी के 12 वर्ष गरीब कल्याण, विकास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम काल हैं*
*- जनकल्याणकारी कार्यों से लोगों का जीवन बदलने का कार्य किया जा रहा है*
*- श्री अजय जामवाल*
भोपाल, 10/06/2026। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने का गौरवपूर्ण कीर्तिमान स्थापित करने पर बुधवार को प्रदेश के प्रमुख मंदिरों एवं सभी विधानसभाओं में धार्मिक आयोजन हुए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के गुफा मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल नीलबड़ स्थित देवी व हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ कर अनाज से निर्मित प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की भव्य रंगोली का अवलोकन किया। पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल करूणाधाम आश्रम एवं प्रदेश सरकार के मंत्री श्री विश्वास सारंग ने खेड़ापति हनुमान मंदिर में पूजा-पाठ कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सफल एवं यशस्वी भविष्य की मंगलकामनाएं कीं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुफा मंदिर में पूजा-पाठ व आरती के बाद कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने जनसेवा, समर्पण और विश्वास के 12 वर्षों में नया इतिहास रचा है। प्रधानमंत्री जी ने भगवान श्री राम और हनुमान जी के आशीर्वाद से पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा है। भाजपा ने राज्यसभा के माध्यम से सभी समाज वर्ग का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने भारत को वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के 12 वर्ष गरीब कल्याण, विकास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम काल है। जनकल्याणकारी कार्यों से लोगों का जीवन बदलने का कार्य किया जा रहा है। इन 12 वर्ष में भारत के विकास, सुशासन, गरीब कल्याण और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए अध्याय के रूप में दर्ज हुए हैं। मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री विश्वास सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का नेतृत्व विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा दे रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधायक श्री रामेश्वर शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का ऐतिहासिक कार्यकाल राष्ट्रसेवा, समर्पण और जन विश्वास का प्रतीक है।
*प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में एक नए संकल्प का वातावरण बना – डॉ. मोहन यादव*
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राम राज्य में कोई भूखा नहीं सोता था, बेटियों की रक्षा होती थी। गौमाता के पूजन के साथ-साथ सनातन संस्कृति के मंदिरों का वैभव अलग ही नजर आता था। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी बेहद सादगीपूर्ण जीवनशैली के साथ ही देश सेवा के लिए समर्पित हैं। जिनके पास अपना कोई मकान नहीं, ऐसेे देश के 25 करोड़ लोगों को मकान दिलाने और 80 करोड़ नागरिकों को निःशुल्क अनाज बांटा जा रहा है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में करोड़ों लोग गरीबी रेखा से बाहर निकलकर सम्मानपूर्वक अपना जीवन यापन कर रहे हैं। हम सभी के लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में जनसेवा और सीमा पर सामरिक सुरक्षा सशक्त हुई है। प्रधानमंत्री जी ने भगवान श्रीराम और श्री हनुमान जी के आशीर्वाद से पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज देश के 17 राज्यों में भाजपा और कुल 22 राज्यों में एनडीए सरकारें हैं। देश में एक नए संकल्प का वातावरण है। प्रधानमंत्री जी पवित्र गीता में बताए कर्म के सिद्धांत पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अपने कार्यों से पृथ्वी पर अपने जन्म को सिद्ध किया। गरीब परिवार में जन्मे प्रधानमंत्री जी आज देश के गरीब परिवारों के लिए एक आदर्श हैं कि अपने जीवन में संकल्प लें, संघर्ष करें और आगे बढ़ें। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सबको अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे। कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं ने वर्षों तक समाज को बांटने और एक दूसरे से लड़ाने का काम किया। कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा दिया, गरीबी तो नहीं हटी थी, लेकिन कांग्रेस जरूर हट गई। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश की 25 करोड़ जनता को गरीबी रेखा से बाहर निकालकर गरीबी हटाने का कार्य किया है। कांग्रेस ने सत्ता हासिल करने के बाद सिर्फ अपने निजी स्वार्थ के लिए काम किया है। अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर बन चुका है। देश-दुनिया से श्रद्धालु मंदिर में प्रभु श्रीराम और हनुमान जी का आशीर्वाद ले रहे हैं। प्रभु श्रीराम की विशेष कृपा मध्यप्रदेश पर भी है। इसीलिए जो कहते हैं, वह करके भी दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि राज्यसभा के लिए निर्वाचन प्रक्रिया के माध्यम से एनडीए के सदस्यों की संख्या उच्च सदन में बढ़ रही है। हमारी पार्टी ने राज्यसभा सदस्य के रूप में सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया है। हम सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प के साथ काम करते हैं।
*कांग्रेस ने हार से बचने के लिए अपने प्रत्याशी के शपथ-पत्र में गलत जानकारी दी*
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राज्यसभा में हार से बचने के लिए जानबूझकर अपने प्रत्याशी के नामांकन पत्र के साथ प्रस्तुत शपथ-पत्र में गलत जानकारी दी। राज्यसभा की रिक्त हो रही उस सीट पर कांग्रेस के कई बड़े नेताओं की नजर थी। सामान्य सी बात है कि जब पंच-सरपंच का फार्म जमा किया जाता है, तब भी आपराधिक प्रकरणों की जानकारी देना होता है। 10-10 चुनाव लड़ चुके कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मीनाक्षी नटराजन का नामांकन दाखिल कराने में शामिल थे। आपराधिक प्रकरण की जानकारी छिपाना कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं द्वारा किया गया जानबूझकर षड्यंत्र है। कांग्रेस को अपने विधायकों पर भी भरोसा नहीं था, इसलिए विशेष विमान से उन्हें दूसरे प्रदेश में ले जा रहे थे। नामांकन निरस्त होने के बाद कांग्रेस की आंतरिक कलह व गुटबाजी खुलकर जनता के सामने आ चुकी है। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने छिंदवाड़ा सीट के साथ प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज कर इतिहास बनाया है, तब भी इंदौर से कांग्रेस के प्रत्याशी चुनावी मैदान छोड़ दिए थे। कांग्रेस को अपने अंदर झांककर देखने और आत्ममंथन की जरूरत है। भाजपा ने मल्लाह, माझी समाज से आने वाले कार्यकर्ता महेश केवट को राज्यसभा जाने का मौका दिया है। कांग्रेस को प्रत्याशी चयन से पहले उसके आपराधिक प्रकरण और आपराधिक पृष्ठिभूमि की पड़ताल कर लेना चाहिए था।
*देश में विकास और विश्वास का नया कीर्तिमान स्थापित किया – श्री हेमंत खण्डेलवाल*
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने नीलबड़ चौराहे पर स्थित देवी व हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन कर मंदिर के पुजारियों का सम्मान एवं नागरिकों से संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ने का नया मॉडल प्रस्तुत किया है। भारतीय संस्कृति एवं सनातन मूल्यों के संरक्षण व संवर्धन को नई शक्ति मिली है। अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण, उज्जैन में महाकाल लोक का विकास, काशी विश्वनाथ धाम के पुनर्विकास समेत देशभर के प्रमुख धार्मिक तथा सांस्कृतिक स्थलों के कायाकल्प ने हमारी गौरवशाली विरासत को वैश्विक पहचान दिलाई है। इसके साथ ही गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करते हुए भारत को विश्व मंच पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया गया है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्य में यह कालखंड भारत के नवोदय और विकसित भारत के संकल्प को नई दिशा देने वाला रहा है। आज का दिन देश के लोकतांत्रिक इतिहास में एक गौरवपूर्ण अवसर है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी देश के सबसे लंबे समय तक निरंतर निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने का ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं। यह उपलब्धि केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि देश की जनता के अटूट विश्वास, उनके समर्पण और राष्ट्रसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। प्रधानमंत्री जी ने केवल जनकल्याण की योजनाओं को ही गति नहीं दी, बल्कि भारत को विश्व मंच पर नई पहचान भी दिलाई है। आज भारत की आवाज वैश्विक मंचों पर प्रभाव के साथ सुनी जाती है और दुनिया भारत को एक मजबूत, सक्षम तथा विश्वसनीय राष्ट्र के रूप में देखती है। यह प्रधानमंत्री मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और अथक परिश्रम का परिणाम है। हम सभी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रधानमंत्री मोदी जी को हार्दिक बधाई देते हैं तथा ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर ऊर्जा प्रदान करें, ताकि उनके नेतृत्व में भारत विकसित, आत्मनिर्भर और विश्व में अग्रणी राष्ट्र बनने की दिशा में और अधिक गति से आगे बढ़ता रहे।
*कांग्रेस पार्टी के विधायक ही उनके साथ नहीं हैं*
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के विधायक ही उनके साथ नहीं हैं। कांग्रेस के आधे विधायक भी उनके साथ विमान से नहीं जा रहे थे तो यह कांग्रेस पार्टी की गलती है। कांग्रेस ने नामांकन-पत्रउ में गलत जानकारी दी, यह कांग्रेस पार्टी और उनकी प्रत्याशी की गलती है या जानबूझकर अपराध को छिपाया गया यह कांग्रेस पार्टी को स्पष्ट करना चाहिए। कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी ने जिस प्रकार से आपराधिक प्रकरण की जानकारी छिपाई है, उस तरह की जानकारी छिपाने पर दो साल से अधिक की सजा का प्रावधान है। कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन के साथ सभी दस्तावेज नहीं प्रस्तुत कीं, शपथ-पत्र में पूरी जानकारी नहीं दे रहीं हैं, इसकी वजह से नामांकन-पत्र निरस्त हुआ है। नामांकन निरस्त होने से कांग्रेस की आंतरिक कलह, गुटबाजी एक बार फिर सार्वजनिक रूप से मध्यप्रदेश की जनता के सामने आ गई है।
*देश की 80 प्रतिशत आबादी का प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व पर विश्वास -श्री अजय जामवाल*
भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने करूणाधाम आश्रम में ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान के तहत पौधरोपण कर कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष भारत के विकास, सुशासन, गरीब कल्याण और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए अध्याय के रूप में दर्ज हुए हैं। इन 12 वर्षों में देश ने आधारभूत संरचना, औद्योगिक विकास, सामाजिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से करोड़ों गरीब परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए गए हैं। आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, जल जीवन मिशन और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक छवि भी सशक्त हुई है। आज वैश्विक स्तर पर भारत की हर बात गंभीरता से सुनी जाती है और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश को सम्मान एवं नेतृत्व की भूमिका प्राप्त हुई है। देश में सड़क, रेल, हवाई अड्डों, बंदरगाहों और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है। औद्योगिक निवेश, स्टार्टअप संस्कृति और विनिर्माण क्षेत्र को नई गति मिली है। यही कारण है कि आज देश के अधिकांश राज्यों में पार्टी या एनडीए समर्थित सरकारें हैं और देश की 80 प्रतिशत की बड़ी आबादी प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व और सुशासन पर विश्वास व्यक्त कर रही है।
*प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में बदला भारत का स्वरूप – श्री विश्वास सारंग*
मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री विश्वास सारंग ने श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नाम की गदा अर्पित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा, आधारभूत संरचना, आत्मनिर्भरता, डिजिटल नवाचार, गरीब कल्याण एवं वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां प्राप्त की हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश ने विश्व पटल पर अपनी एक सशक्त, आत्मविश्वासी एवं निर्णायक राष्ट्र के रूप में विशिष्ट पहचान स्थापित की है। प्रधानमंत्री जी ने सेवा, समर्पण और सुशासन को राजनीति का आधार बनाकर करोड़ों देशवासियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। भारत आत्मनिर्भरता, नवाचार, आर्थिक प्रगति तथा सांस्कृतिक गौरव के नए युग में प्रवेश कर चुका है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी भारत के सबसे लंबे समय तक निरंतर निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने का गौरवपूर्ण कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं। यह उपलब्धि केवल एक राजनीतिक उपलब्धि नहीं, बल्कि देश की जनता के अटूट विश्वास, उनके नेतृत्व की स्वीकार्यता तथा राष्ट्रहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। उनका दूरदर्शी नेतृत्व, कार्यसंस्कृति एवं राष्ट्र प्रथम का भाव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।
भाजपा के वरिष्ठ नेता व विधायक श्री रामेश्वर शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुरक्षा, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। आज देश का प्रत्येक नागरिक गर्व के साथ भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा को महसूस कर रहा है। प्रधानमंत्री जी का 4399 दिनों का यह ऐतिहासिक कार्यकाल राष्ट्रसेवा, समर्पण और जनविश्वास का प्रतीक है। प्रधानमंत्री जी ने देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य किया है और गरीब, किसान, महिला तथा युवा वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाली अनेक योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया है।
*प्रदेश कार्यालय में सुंदरकांड के पाठ के साथ प्रदेश की सभी विधानसभाओं में हुए धार्मिक आयोजन*
भाजपा प्रदेश कार्यालय में स्थित श्री हनुमान मंदिर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल, पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल एवं मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने पूजा-अर्चना कर सुंदरकांड का पाठ किया। इसके साथ ही मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर, इंदौर के श्री खजराना गणेश मंदिर, उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर, खण्डवा के श्री ओंकारेश्वर मंदिर, दतिया के मां पीतांबरा पीठ, ग्वालियर के श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर, धार के वाग्देवी मंदिर भोजशाला, सीहोर के सलकनपुर देवी मंदिर, मैहर के शारदा माता मंदिर एवं अमरकंटक में मां नर्मदा उद्गम स्थल में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य, यशस्वी भविष्य हेतु मध्यप्रदेश की सभी विधानसभाओं के प्रमुख मंदिरों-धार्मिक स्थलों में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर पूजा-पाठ, हवन कर मंगलकामनाएं की गईं।
विभिन्न स्थानों पर संपन्न धार्मिक आयोजनों में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र शर्मा, सांसद श्री आलोक शर्मा, विधायक श्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री श्याम महाजन, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा, जिला अध्यक्ष श्री रविन्द्र यति सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रह
mahadandnews.com mahadandnews | www.mahadandnews.com