भोपाल से प्रांतीय मीडिया प्रभारी दीप्ति कौर की रपट
*- विधायक ट्रॉफी 2026 दक्षिण पश्चिम विधानसभा*
*- आर पारी इलेवन बनी विजेता, एक लाख एक हजार और ट्रॉफी की अपने नाम*
*- बुचके कंट्रक्शन बनी उपविजेता, इक्यावन हजार और ट्रॉफी की अपने नाम*
*- महिला मैत्री मैच भी खेला गया*
———————————-
*- खेलों को बढ़ावा देने और प्रतिभाओं को निखारने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे*
*- क्षेत्र के खिलाड़ियों एवं दर्शकों ने टूर्नामेंट को ऐतिहासिक बना दिया*
*- सनातनी खिलाड़ियों के अनुशासन ने खेल प्रेमियों को मोहित किया*
*भगवानदास सबनानी*
———————————–
*- विधायक जी का खेलों के प्रति लगाव जगजाहिर, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोत्साहन*
*प्रदेश मंत्री एवं राज्यसभा प्रत्याशी श्री रजनीश अग्रवाल*
भोपाल – नवप्रयास सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास समिति द्वारा आयोजित विधायक ट्रॉफी 2026 दक्षिण पश्चिम विधानसभा टेनिस बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन।
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि विधायक भगवानदास सबनानी प्रदेश मंत्री एवं राज्यसभा प्रत्याशी रजनीश अग्रवाल एवं सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता संकेत गुप्ता ने विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए।
नौ दिवसीय टूर्नामेंट में बड़ी संख्या में क्षेत्र के खेल प्रेमी दर्शकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की, प्रत्येक दिन फ्री कूपन प्रदान किए गए और 21 दर्शकों को ऊपर वितरित किए, फाइनल मुकाबले में 50 दर्शकों को उपहार दिए गए एक मेगा उपहार डबल डोर फ्रिज भी दिया गया।
जनता को संबोधित करते हुए विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में दर्शकों ने आकर साबित कर दिया कि खेलों के प्रति उनका कितने उत्साहित है, मैं उपस्थित सभी खिलाड़ियों दर्शकों और अतिथियों का स्वागत करता हूं।
समिति के सदस्यों एवं आयोजन में सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं कि उन्होंने इतना सुंदर और अविस्मरणीय आयोजन किया।
*फाइनल मुकाबला* टेनिस बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन आर पारी इलेवन की खिताबी जीत और भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ।
सेमीफाइनल और फाइनल के इन नॉकआउट मुकाबलों में गेंद और बल्ले का जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला, जहां आर पारी इलेवन ने अपनी बादशाहत कायम करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की।
टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और पुरस्कार वितरण:
फाइनल मुकाबले के बाद आयोजित भव्य पुरस्कार वितरण समारोह में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया:
* मैन ऑफ द सीरीज: आर.पारी.अरुण इलेवन के विकास यादव को पूरे टूर्नामेंट में उनके उत्कृष्ट ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द सीरीज’ चुना गया और उन्हें 11,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
* वैभव सूर्यवंशी अवार्ड – बुचके कंस्ट्रक्शन के शिवा को उनके खास खेल के लिए ‘वैभव सूर्यवंशी अवार्ड’ से नवाजा गया, जिसके तहत उन्हें 43 इंच की एलईडी टीवी भेंट की गई।
* सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: बुचके कंस्ट्रक्शन के पीयूष को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया और 5,100 रुपये का इनाम दिया गया।
* सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज: आर.पारी.अरुण इलेवन के अरविंद ने अपनी शानदार गेंदबाजी का लोहा मनवाया। उन्हें सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के खिताब के साथ 5,100 रुपये की इनामी राशि दी गई।
* सर्वश्रेष्ठ फील्डर: राजेश इलेवन के धर्मेंद्र शाह को मैदान पर उनकी शानदार चुस्ती और कैचिंग के लिए सर्वश्रेष्ठ फील्डर चुना गया और 5,100 रुपये का पुरस्कार दिया गया।
*फाइनल* – आर पारी इलेवन ने बुचके कंस्ट्रक्शन को दी करीबी मात और जीता खिताब (6 रन से जीत)
टूर्नामेंट का 10 ओवर (T-10) का महा फाइनल मुकाबला आर पारी इलेवन और बुचके कंस्ट्रक्शन के बीच खेला गया, जिसमें कांटे की टक्कर देखने को मिली। आर पारी इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 103/9 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। 104 रनों के खिताबी लक्ष्य का पीछा करने उतरी बुचके कंस्ट्रक्शन की टीम ने अंत तक संघर्ष किया, लेकिन वे 6 विकेट खोकर केवल 97 रन ही बना सके और खिताब से महज 6 रन दूर रह गए।
* मैच के हीरो (अरविंद अज्जू): अंतिम ओवर्स में मात्र 10 गेंदों पर 4 गगनचुंबी छक्कों की मदद से नाबाद 25 रन ठोके। साथ ही गेंदबाजी में 2 महत्वपूर्ण विकेट (2.0-0-23-2) लेकर फाइनल में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब जीता।
mahadandnews.com mahadandnews | www.mahadandnews.com