Breaking News

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व विधायक श्री रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन पर दी तीखी प्रतिक्रिया*

भोपाल से प्रांतीय मीडिया प्रभारी दीप्ति कौर की रपट

*भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व विधायक श्री रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन पर दी तीखी प्रतिक्रिया*
——————————————————
*- धमकी व गाली-गलौज में बदला कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन*
*- कांग्रेस क्या करना चाहती है, यह उसकी भाषा में परिलक्षित हो रहा है*
*- गुंडागर्दी पर उतारू कांग्रेस नेता बाबा साहब के बनाए संविधान का अपमान कर रहे*
*- श्री रामेश्वर शर्मा*
भोपाल, 10/06/2026। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व विधायक श्री रामेश्वर शर्मा ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर आयोजित धरना-प्रदर्शन पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन धमकी व गाली-गलौज में बदल गया। जिस प्रकार की ओछी भाषा व अपशब्दों का प्रयोग कांग्रेस के नेताओं द्वारा धरना-प्रदर्शन में किया गया, इससे परिलक्षित होता है कि कांग्रेस क्या करना चाहती है। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान की प्रति लेकर कांग्रेस नेता धरना-प्रदर्शन में जिस तरह से गुंडागर्दी, बदतमीजी और ओछी भाषा का प्रयोग कर कर रहे हैं, यह संविधान का भी अपमान है। कांग्रेस के जनप्रतिनिधि द्वारा एक निर्वाचित मुख्यमंत्री के संबंध में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी अनुमति संविधान कभी नहीं देता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन में उनकी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री, कई पूर्व मंत्री, विधायक शामिल थे, उन सभी के बीच में कांग्रेस नेताओं द्वारा धमकी, गाली-गलौज करना यह बताता है कि कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं की संविधान में कोई आस्था नहीं है। कांग्रेस अपनी कमियों, गलतियों, आंतरिक कलह व गुटबाजी को छिपाने के लिए तरह-तरह के आरोप लगाती रहती है। असल में कांग्रेस को अपने गिरेबां में झांकना चाहिए, आखिर उनकी पार्टी की यह स्थिति क्यों हो रही है।
*संविधान के खिलाफ जाकर कार्य करने वालों को संविधान के अनुसार ही सबक सिखाया जाएगा*
भाजपा विधायक श्री रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता धरना-प्रदर्शन के दौरान संविधान की प्रति लेकर बैठे हुए हैं। मैं कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों से कहना चाहता हूं कि एक हाथ में संविधान की प्रति और दूसरी तरफ गुंडागर्दी एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग एक साथ नहीं चलेगा। अगर संविधान को मानते हैं, तो अपने व्यवहार को संयमित रखें, नहीं तो गुंडागर्दी, बदतमीजी एवं आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वालों पर बाबा साहब द्वारा बनाए गए संविधान के अनुसार ही कार्रवाई होगी। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में संविधान के अनुसार कार्य करने वाली सरकार है, प्रदेश में इस तरह की अभद्र भाषा व आपत्तिजनक बातों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मध्यप्रदेश में कानून का राज है, कानून सभी के लिए समान है, इसलिए संविधान के अनुरूप सभी पर कार्रवाई होगी।
*कांग्रेस में अंतर युद्ध चल रहा, स्वयं की गलतियों से नामांकन-पत्र निरस्त हुआ*
भाजपा विधायक श्री रामेश्वर शर्मा ने कहा कि राज्यसभा के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन कांग्रेस पार्टी के नेताओं व प्रत्याशी की गलतियों के कारण निरस्त हुआ है। कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी बनाई गईं मीनाक्षी नटराजन ने अपने आपराधिक प्रकरण की जानकारी छिपाकर नामांकन दाखिल किया था। कांग्रेस को आत्ममंथन करना चाहिए कि आखिर इस तरह की गलती हुई है या कांग्रेस के तथाकथित वरिष्ठ नेताओं ने जानबूझकर नामांकन में तथ्यों को छिपाया। क्योंकि गुटों व धड़ों में बंटी कांग्रेस पहले भी चुनावी हार से बचने के लिए इस तरह का षड़यंत्र करती रही है। कांग्रेस के भीतर अंतरयुद्ध चल रहा है, जिसके चलते आंतरिक कलह का वातावरण है और पूरी तरह से गृह युद्ध की स्थिति से पार्टी गुजर रही है। कांग्रेस नेताओं को आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति से ऊपर उठकर आत्ममंथन व आत्मचिंतन की आवश्यकता है। उन्हें दूसरों पर आरोप लगाना छोड़कर अपनी गलतियों को सुधारना चाहिए।

About Deepti kour

Check Also

जल गंगा संवर्धन मिशन के अंतर्गत सिंधी मेला समिति ने दिया जल संरक्षण करने का संदेश*

*जल गंगा संवर्धन मिशन के अंतर्गत सिंधी मेला समिति ने दिया जल संरक्षण करने का …