Breaking News

अशोकनगर यातायात पुलिस की सराहनीय कार्यवाही— सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर चलाया विशेष जागरूकता अभियान

प्रांतीय मीडिया प्रभारी दीप्ति कौर की रिपोर्ट

अशोकनगर यातायात पुलिस की सराहनीय कार्यवाही— सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर चलाया विशेष जागरूकता अभियान
अशोकनगर।
जिले में यातायात व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से अशोकनगर यातायात पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही एवं जागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में यातायात पुलिस ने शहर में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर विशेष अभियान चलाया।
अभियान के दौरान गांधी पार्क से पुराना बाजार जाने वाले मार्ग के दोनों ओर चूना एवं पेंट से लाइनिंग तथा रोड मार्किंग करवाई गई, जिससे यातायात संचालन सुचारु एवं व्यवस्थित हो सके। इस पहल से वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को मार्ग संचालन में सुविधा प्राप्त होगी तथा दुर्घटनाओं की संभावना में कमी आएगी।
इसके अतिरिक्त सेन चौराहे से होकर गुजरने वाले ट्रैक्टरों पर रेडियम लगाए गए, ताकि रात्रि के समय वाहन दूर से स्पष्ट दिखाई दें और सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके। यातायात पुलिस की इस पहल को आमजन एवं वाहन चालकों द्वारा सराहा गया।
यातायात थाना प्रभारी एवं पुलिस टीम द्वारा पीए सिस्टम एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से आमजन, व्यापारी वर्ग एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने एवं सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी नागरिकों की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने एवं यातायात पुलिस द्वारा समय-समय पर चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियानों में सहयोग करने की अपील की।
“सुरक्षित यातायात — सुरक्षित जीवन”
अशोकनगर यातायात पुलिस का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि नागरिकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।

About Deepti kour

Check Also

Delhi शराब घोटाला से जस्टिस ने अपने आप को किया अलग

Delhi शराब घोटाला से जस्टिस ने अपने आप को किया अलग दिल्ली से वेदप्रकाश रस्तोगी …