प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का नेतृत्व देश को इस वैश्विक संकट से मजबूती के साथ बाहर निकालने में सक्षम है।
प्रांतीय मीडिया प्रभारी दीप्ति कौर की रपट
*- वैश्विक संकट के इस दौर में देशहित को सर्वाेपरि रखें*
*- ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया गहरे आर्थिक और ऊर्जा संकट में*
*- प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक संकट के प्रभाव को काफी हद तक नियंत्रित रखा*
*- हेमंत खण्डेलवाल*
भोपाल, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि आज पूरी दुनिया ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण गहरे आर्थिक और ऊर्जा संकट से जूझ रही है। इस युद्ध ने वैश्विक सप्लाई चेन को गंभीर रूप से प्रभावित किया है, जिसके चलते पेट्रोलियम उत्पाद, गैस, उर्वरक, खाद्य तेल, गोल्ड सहित दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दामों में व्यापक वृद्धि हुई है। दुनिया के अधिकांश देश इस संकट की मार झेल रहे हैं और उनके विदेशी मुद्रा भंडार पर भी भारी दबाव बना हुआ है। ऐसी कठिन वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के निर्णायक और दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने इस संकट के प्रभाव को काफी हद तक नियंत्रित रखा है तथा देशवासियों को आर्थिक झटके से बचाने का प्रभावी प्रयास किया है। जबकि भारत पेट्रोलियम, उर्वरक और खाद्य तेल जैसे कई क्षेत्रों में आयात पर निर्भर है, इसके बावजूद केंद्र सरकार ने संतुलित आर्थिक प्रबंधन के माध्यम से देश की स्थिति को मजबूत बनाए रखा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ता और प्रदेशवासियों से संकट की इस घड़ी में देशहित सर्वाेपरि रखकर एकजुट होकर कार्य में जुटने का आग्रह किया है।
*प्रधानमंत्री जी के संदेश को आत्मसात करें कार्यकर्ता व प्रदेशवासी*
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि सभी कार्यकर्ता एवं प्रदेशवासी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की अपील के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हों और राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखते हुए आत्मसंयम एवं संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की भावना को अपनाएं। प्रधानमंत्री जी की अपील केवल आर्थिक प्रबंधन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश के प्रति हमारे कर्तव्यबोध और जिम्मेदारी का भी संदेश है। प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों से आयात पर निर्भर वस्तुओं जैसे पेट्रोलियम उत्पाद, खाद्य तेल, गोल्ड, रासायनिक उर्वरक, विदेशी ब्रांडेड वस्तुओं तथा अनावश्यक विदेश यात्राओं में संयम बरतने का आग्रह किया है, ताकि देश की विदेशी मुद्रा की बचत हो और आर्थिक दबाव कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और आत्मनिर्भर भारत की भावना को मजबूत करने की आवश्यकता है।
*यह राजनीति का नहीं, बल्कि देश के भविष्य को सुरक्षित रखने का समय*
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन, कारपूलिंग और संसाधनों के संतुलित उपयोग को बढ़ावा देकर देशहित में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। प्राकृतिक खेती और नेचुरल फार्मिंग को बढ़ावा देने से न केवल विदेशी मुद्रा की बचत होगी, बल्कि भूमि की उर्वरा शक्ति और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। कोरोना काल में भी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की अपील पर देशवासियों ने अनुशासन, आत्मसंयम और सेवा का परिचय दिया था, जिसके परिणामस्वरूप भारत ने दुनिया के मुकाबले बेहतर स्थिति में तेजी से वापसी की थी। वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में भी उसी प्रकार की राष्ट्रीय एकजुटता और जिम्मेदारी की जरूरत है। कांग्रेस और कुछ विपक्षी दलों द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार पर ध्यान देने के बजाय सभी देशवासियों को प्रधानमंत्री जी की अपील के अनुसार राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। यह समय राजनीति का नहीं, बल्कि देश की आर्थिक मजबूती और भविष्य को सुरक्षित रखने का है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का नेतृत्व देश को इस वैश्विक संकट से मजबूती के साथ बाहर निकालने में सक्षम है।
mahadandnews.com mahadandnews | www.mahadandnews.com