प्रांतीय मीडिया प्रभारी दीप्ति कौर की रपट
‘‘अशोकनगर पुलिस की तत्परता से टली बड़ी चोरी की वारदात, एक आरोपी चिन्हित, आरोपियों पर 5000-5000 रूपये का इनाम घोषित’’
पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में जिले में अपराधों की रोकथाम एवं रात्रि गश्त व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 10.05.2026 को थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा कॉलोनी में रात्रि करीब आधा दर्जन बदमाशों द्वारा एक मकान के खिड़की-दरवाजे तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया गया। घटना के दौरान आसपास के रहवासियों द्वारा आवाज सुनकर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना प्राप्त होते ही गश्त पॉइंट पर तैनात थाना कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, जिससे बदमाश घटना स्थल से भाग गए और एक गंभीर वारदात घटित होने से टल गई। फरियादी राजू रघुवंशी पिता अर्जुन रघुवंशी निवासी दुर्गा कॉलोनी की शिकायत पर थाना कोतवाली में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 286/26 धारा 331(4), 305(ए), 62 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रवि प्रताप सिंह चैहान को त्वरित कार्यवाही एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। थाना प्रभारी द्वारा तत्काल घटनास्थल पहुंचकर तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य माध्यमों से अज्ञात आरोपियों की तलाश पतारसी की गई, जिसमें एक आरोपी की पहचान राजवीर पारदी निवासी हड्डी मिल, जिला गुना के रूप में की गई है।
पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा द्वारा प्रकरण में फरार समस्त अज्ञात आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु 5000-5000 रूपये का इनाम घोषित किया गया है। आरोपियों की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
mahadandnews.com mahadandnews | www.mahadandnews.com