*गरीबों की पेंशन में नहीं होगी देरी, हर गरीब को मिलेगी सहायता*Add title
*- जयपाल सिंह चावड़ा*
भोपाल से राधावल्लभ शारदा के साथ दीप्ति कौर की रपट
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा ने सोमवार को मध्यप्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक में विभिन्न विकास व जनकल्याकारी योजनाओं की स्वीकृति देने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने मंत्रिपरिषद की बैठक में 29 हजार 540 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों की योजनाओं को नियमितता जारी रखने का निर्णय लिया है। मंत्रिपरिषद के इस निर्णय से सड़क निर्माण से लेकर विभिन्न निर्माण व विकास कार्यों में गति आएगी और मध्यप्रदेश विकास में अग्रणी राज्यों में शुमार होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के चौथे चरण में मध्यप्रदेश को 1763 करोड़ रूपए मिले हैं, जिससे 2117 किलोमीटर की 973 सड़कें बनेंगी और 987 बसाहटें पक्की सड़कों से जुड़ेंगी। पीएम जनमन योजना में जनजातीय क्षेत्र की छोटी-छोटी बस्ती, बसाहटें, मजरों और टोलों को पक्की सड़कों से जोड़ा जाएगा। नीमच जिले में स्थित खुमान सिंह जलाशय की ऊंचाई एक मीटर बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। 163 करोड़ की लागत वाली इस योजना से जिले के 22 गांव के 6500 किसानों की 5200 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होगी। इससे क्षेत्र के किसान खुशहाल होंगे और हर खेत को सिंचाई का पानी पहंुचेगा।
*गरीबों की पेंशन में नहीं होगी देरी, हर गरीब को मिलेगी सहायता*
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा ने कहा कि मंत्रिपरिषद ने वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए 6116 करोड़ रूपए स्वीकृत किए गए हैं। इसके साथ ही राज्य मंत्रियों के स्वेच्छानुदान को भी 16 हजार से बढ़ाकर 25 हजार करने का निर्णय लिया है। मंत्रिपरिषद के इस निर्णय से मध्यप्रदेश के बुजुर्गों को समय पर पेंशन मिलती रहेगी, जिससे उन्हें सहारा मिलता है। साथ ही राज्य मंत्रियों के स्वेच्छानुदान को बढ़ाने से गरीबों को सहायता करने में आसानी हो सकेगी। अब मध्यप्रदेश शासन के राज्यमंत्री गण एक बार में एक व्यक्ति को 25 हजार रूपए तक की आर्थिक मदद कर सकते हैं। यह निर्णय एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति की सेवा के ध्येय को साकार करने में बहुत मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि बुधनी जिले में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के बढ़ी हुई राशि को भी मंजूरी प्रदान कर दी गई है, जिससे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवा को और सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि कैबिनेट में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की जानकारी दी गई कि मध्यप्रदेश में अब तक 10 लाख किसानों से गेहूं समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार किसानों का एक-एक दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने गेहूं खरीदी की तारीख भी बढ़ा चुके हैं, ताकि किसी किसान को कोई परेशान का सामना न करना पड़े।
mahadandnews.com mahadandnews | www.mahadandnews.com